Headlines

पटना मौसम विभाग की सलाह किसान भाइयों के लिए

SKJ Law College
Advertisements

किसान भाइयों के लिए एक प्रेस रिलीज जारी की है जिसमें किसान भाइयों को मौसम विभाग कुछ सलाह दे रही है. अगले कुछ दिन बरसात की संभावना.

Patna 14 September : पटना मौसम विभाग ने किसान भाइयों के लिए एक प्रेस रिलीज जारी की है जिसमें किसान भाइयों को मौसम विभाग कुछ सलाह दे रही है. मौसम विभाग ने बताया मौजूदा मौसम ऋतु में अभी तक राज्य के अधिकांश जिलों में औसत से कम वर्षा हुई है. जिस कारण खरीफ की फसलों के लिए कृत्रिम सिंचाई की व्यवस्था करनी पड़ी. अब मानसूनी परिसंचरण में बदलाव के कारण लगभग पूरे राज्य में अगले 10 दिनों तक अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा होने का पूर्वानुमान है.

SKJ Law College

इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है. अतः इस दौरान कृत्रिम सिंचाई की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए अतः किसान भाइयों से अनुरोध है पटवन करने के पहले अद्यतन मौसम पूर्वानुमान का ग्रामीण कृषि मौसम सेवा द्वारा जारी सलाह को ध्यान में रखें. इस तरह के मौसम में वज्रपात ठनका गिरने की संभावना बढ़ जाती है. अतः बिजली गरजने व बिजली चमकने की स्थिति में अपने खेतों से तत्काल निकाल कर सुरक्षित स्थान पर चले जाएं और पेड़ों के नीचे भूलकर भी नहीं खड़े हो.

#weather #biharweather #farmers #patna