Headlines

PEFI Bihar राज्य फुटबॉल टीम का चयन 26 को

Shaheed Diwas
Advertisements

Muzaffarpur 23 May : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार से मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन संस्थान PEFI Bihar पेफी-बिहार चैप्टर एवं अरुणादित्य ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक: 26-05-2024 को स्थानीय ख़ुदीराम बोस स्टेडियम, मुजफ्फरपुर में सुबह 8 बजे से बिहार राज्य फुटबॉल टीम के चयन हेतु चयन परीक्षण प्रतियोगिता (सिलेक्शन ट्रायल) का आयोजन किया गया है I

PEFI Bihar राज्य फुटबॉल टीम

यह सिलेक्शन अंडर- 17 (U- 17) आयु वर्ग अथवा वैसे बिहार के खिलाड़ियों के लिए है जिनका जन्म 01-01-2007 के बाद हुआ है I

PEFI Bihar राज्य फुटबॉल टीम
PEFI Bihar राज्य फुटबॉल टीम

पेफी- बिहार चैप्टर के सचिव कुमार आदित्य ने बताया कि बिहार की चयनित टीम 22 जून से 28 जून 2024 तक वर्धमान विश्वविद्यालय, पश्चिम बंगाल में आयोजित तृतीय राष्ट्रीय पेफी फुटबॉल अंडर-17 (बालक) प्रतियोगिता 2024 में भाग लेगी I संयुक्त सचिव कुंदन राज ने कहा राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयनित होने वाले खिलाड़ियों को कलकत्ता में माह अगस्त 2024 में होने वाले अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिल सकता है I

प्रतियोगिता में पंजीयन के लिए निम्न बातों का ध्यान रखना होगा I राज्य के सभी जिला, क्लब, अकैडमी, विद्यालय के छात्र भाग ले सकते हैं, सभी खिलाड़ी अपना मूल आधार कार्ड एवं उसकी छायाप्रति , एक पासपोर्ट आकार की तस्वीर और 150 रुपये पंजीयन शुल्क निर्धारित किया गया है I