Headlines

PEFI Games के लिए Bihar Football U-17 टीम का प्रशिक्षण शिविर 18 जून से

Shaheed Diwas
Advertisements

Muzaffarpur 16 June : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार से मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन संस्थान पेफी-बिहार चैप्टर एवं अरुणादित्य ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में चयनित Bihar Football बिहार राज्य फुटबॉल U-17 बालक टीम के प्रशिक्षण हेतु 4 दिवसीय फुटबॉल शिविर का आयोजन तिरहुत कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन, झपहा, मुजफ्फरपुर में 18 जून से किया जा रहा है I शिविर की सारी औपचारिकताएं एवं खर्च महाविद्यालय के द्वारा वहन किया जा रहा है I

PEFI Games के लिए Bihar Football U-17 टीम प्रशिक्षण शिविर


पेफी- बिहार चैप्टर के सचिव कुमार आदित्य ने बताया कि इस कैम्प में कुल 26 चयनित खिलाड़ी हिस्सा लेंगे I इसमें से कुल 18 अंतिम चयनित खिलाड़ी बिहार का प्रतिनिधित्व तृतीय राष्ट्रीय पेफी फुटबॉल अंडर-17 (बालक) प्रतियोगिता 2024 में करेगी I
4 दिवसीय शिविर में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की सूची निम्नलिखित है-

PEFI Games के लिए Bihar Football U-17 टीम  प्रशिक्षण शिविर
PEFI Games के लिए Bihar Football U-17 टीम प्रशिक्षण शिविर
  1. आशीष रंजन ,
  2. कमलेश कुमार
  3. अनिरुद्ध कुमार सिंह,
  4. प्रिंस राज,
  5. रणवीर सिंह बग्गा,
  6. कुणाल कुमार,
  7. पप्पू कुमार,
  8. सक्षम कुमार,
  9. लक्की राज,
  10. रौनक सिंह,
  11. वेदांश पाराशर
  12. अनुराग सिंह
  13. आर्यन कुमार (सभी मुजफ्फरपुर),
  14. विपुल कुमार शर्मा (सारण),
  15. सौरभ कुमार,
  16. प्रियांशु कुमार (दोनों पटना),
  17. विजय शंकर,
  18. अजय कुमार (दोनों भागलपुर),
  19. साहिल कुमार(नवादा)
  20. प्रिंस राज,
  21. प्रीतम राज (दोनों नालंदा),
  22. असहद फैसल,
  23. अभी आनंद,
  24. मो. अख्तर (तीनों समस्तीपुर),
  25. अनिकेत कुमार (बांका),
  26. सत्यम कुमार (वैशाली),
  27. सुमित कुमार (आरा),
  28. साहिल कुमार
    तिरहुत शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय के संयुक्त सचिव मनीष कुमार ने बताया कि टीम के प्रशिक्षण एवं अन्य व्यवस्था संस्थान की ओर से मुहैया की जाएगी I जिला फुटबॉल संघ के चेयरमैन असगर हुसैन अपने नेतृत्व में प्रशिक्षक नजीर हुसैन, सुरेश महतो एवं चंद्रवीर रौशन की मदद से कराना सुनिश्चित करेंगे I विकास कुमार टीम प्रबंधक के रूप में टीम के साथ पहले दिन से बने रहेंगे I