Headlines

PEFI Games Karate पेफी गेम्स कराटे के लिए बिहार टीम का हुआ चयन

Shaheed Diwas
Advertisements

Muzaffarpur 24 November : फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया – बिहार चैप्टर एवं अरुणादित्य ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में तृतीय PEFI Games अंतर्गत द्वितीय राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप 2024 के लिए बिहार राज्य कराटे टीम का चयन प्रतियोगिता का आयोजन आज दिनांक 24 नवंबर को किलकारी मुजफ्फरपुर के खेल परिसर में किया गया.

PEFI Games Bihar Team

आयोजन की शुरुआत आगत अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मनीष कुमार (संयुक्त सचिव, तिरहुत शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय) एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूनम कुमारी (प्रमंडल समन्वयक- किलकारी), स्नेहा रानी (कार्यक्रम पदाधिकारी- किलकारी), एवं सौरभ शिशिर (किलकारी) उपस्थित रहे.

PEFI Games Karate पेफी गेम्स कराटे के लिए बिहार टीम का हुआ चयन
PEFI Games Karate पेफी गेम्स कराटे के लिए बिहार टीम का हुआ चयन

मुख्य अतिथि ने इस तरह के प्रतियोगिता को खेल एवं खिलाड़ी के लिए एनर्जी बूस्टर बताया. पेफी बिहार चैप्टर के सचिव कुमार आदित्य ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर 17 एवं 18 दिसंबर 2024 को कराटे की प्रतियोगिता नोएडा, दिल्ली एन.सी.आर. में आयोजित कि जाएगी, जिसमें चयनित खिलाड़ी बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे .

चयनित खिलाड़ी के परिणाम कुमिते (फाइट)
बालक U-14

25-30 भार वर्ग- शुभम कुमार
वैभव कुमार ,
30-35 भार वर्ग- रियाज़

बालक U-17 आयु वर्ग में-

45-50 भार वर्ग- विक्रम झा,
50-54 भार वर्ग- कार्तिक कुमार,

बालक U-19 आयु वर्ग
40-45 भार वर्ग- आमिर अली,

बालिका
U-14 आयु वर्ग
22-26 भार वर्ग- आयुसी,
26-30 भार वर्ग- आद् या सिंह ,
30-34 भार वर्ग- अर्पिता फूलदेव,
अनन्या गुप्ता,
34-38 भार वर्ग- दिशा कुमारी,
कृतिका कुमारी,
38-42 भार वर्ग- कोमल कुमारी,
46-50 भार वर्ग- संजना कुमारी,
50+ में- सुहानी श्री,
स्वजीता शंकर

बालिका U-17
36-40 भार वर्ग- रुखसाना खातून
40-44 भार वर्ग- पूनम कुमारी,
44-48 भार वर्ग- स्नेहल श्री, डॉली नारायण सोनी,
48-52 भार वर्ग- संध्या चतुर्वेदी,
पल्लवी ठाकुर

काता स्पर्धा के चयनित खिलाड़ी-
बालिका U-14
प्रथम – डॉली नारायण सोनी
द्वितीय- सुहानी श्री,

बालिका U-17
प्रथम- रुखसाना खातून
द्वितीय- पल्लवी ठाकुर,

बालक U-14
प्रथम- अमितेश राज
द्वितीय- यश

बालक U-17
प्रथम- विक्रम झा

प्रतियोगिता तीनो प्रारूप में खेले जाएंगे सेमी (नान) कॉन्टेक्ट कराटे, फूल बॉडी कॉन्टेक्ट कराटे एवं ट्रडिशनल कराटे, जिसके अंतर्गत व्यक्तिगत काता, व्यक्तिगत कुमिते, टीम काता, टीम कुमिते स्पर्धाओं में अपना योगदान देंगे .
चयन समिति में कुंदन राज, मनीष कुमार एवं अरुणिमा कुमारी उपस्थित रहे I कार्यक्रम का संचालन अरुणिमा कुमारी ने किया. मौक़े पर सहायक की भूमिका में किलकारी के खेल प्रशिक्षक विकास कुमार एवं राजीव कुमार उपस्थित रहे.