Headlines

PMEGP & PMFME Loan योजनाओं की समीक्षा उप विकास आयुक्त आशुतोष द्विवेदी ने किया

Shaheed Diwas
Advertisements

Muzaffarpur 5 March :  PMEGP & PMFME Loan PMEGP पी.एम.ई.जी.पी.-1 एवं पी.एम.ई.जी.पी-2 तथा पी.एम.एफ.एम.ई. योजनाओं में उपलब्धि की समीक्षा उप विकास आयुक्त आशुतोष द्विवेदी ने समाहरणालय सभा कक्ष में किया। सभी बैंको के जिला समन्वयक प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित रहें। प्रत्येक बैंकों को उक्त दोनों योजनाओं में लक्ष्य निर्धारित किया गया, जिसके विरूद्ध की गई उपलब्धियों पर बैंकवार समीक्षा हुई।

PMEGP & PMFME Loan Yojna

PMEGP & PMFME Loan
PMEGP & PMFME Loan

कुल 805 आवेदन के विरूद्ध 707 आवेदन स्वीकृत किये गये हैं, जिसमें से 265 लाभुकों को राशि वितरित किया गया है। इसी प्रकार पी.एम.एफ.एम.ई. योजना में 552 आवेदन लक्षित है, उनके विरूद्ध 455 आवेदन की रिस्वकृति की गयी, जिसमें 289 लाभुकों के बीच राशि वितरित की गयी।

PMEGP & PMFME Loan
PMEGP & PMFME Loan

उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करत हुए लाभुकों के बीच राशि वितरित करें। बताते चले कि 07 मार्च को जिला परिषद् सभागार में शिविर लगाकर लाभुकों को स्वीकृति पत्र दी जाएगी। साथ ही मुख्यमंत्री लघु उद्यमी योजनान्तर्गत लाभुकों को दो-दो लाख का डमी चेक भी प्रदान किया जायेगा।