Headlines

मुजफ्फरपुर जिला वॉलीबॉल संघ के तत्वाधान में दो दिवसीय प्रारंभ 2025 Volleyball League Match का आयोजन

दो दिवसीय प्रारंभ 2025 Volleyball League Match दो दिवसीय प्रारंभ 2025 Volleyball League Match
Advertisements

Muzaffarpur 19 June : मुजफ्फरपुर जिला वॉलीबॉल संघ के तत्वाधान में दो दिवसीय प्रारंभ 2025 Volleyball League Match का आयोजन दिनांक 21 जून 2025 से दिनांक 22 जून 2025 तक जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल में कराया जाएगा।

दो दिवसीय प्रारंभ 2025 Volleyball League Match

SKJ Law College

इसकी जानकारी देते हुए जिला वालीबाल संघ के संयुक्त सचिव एवं पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी करुणेश कुमार ने बताया कि जिला में 10 दिवसीय वॉलीबॉल समर कैंप का आयोजन किया गया था,जिसमें खिलाड़ियों के परीक्षण उपरांत चार टीमों का फॉर्मेशन किया गया है, स्पाइक स्ट्राइकर्स, द उलव्स, ईलाइट एसरस,थंडर स्पाइकरस ,जिसके बीच दो दिनों तक लीग मैच का आयोजन कराया जाएगा। इस प्रतियोगिता का नाम प्रारंभ 2025 सीजन 1 दिया गया है जो हर वर्ष आयोजित करने का लक्ष्य रखा गया है।

जिला वालीबाल संघ के सचिव पारस प्रसाद गुप्ता ने बताया की दो दिवसीय मुकाबले में कुल 7 मैच खेले जाएंगे जिसके आधार पर विजेता और विजेता टीम को पुरस्कृत किया जाएगा ,साथ ही सभी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

You may also like to read….