Sports
Advertisements

Bhagalpur 4 February: भागलपुर के भक्ति वेदांता इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित Presidency Cup State Open Chess द्वितीय प्रेसीडेंसी कप स्टेट ओपेन शतरंज प्रतियोगिता में खेलते हुए गुरुकुल शतरंज अकादमी मुजफ्फरपुर के संस्थापक अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी अभिषेक सोनू ने 7 चक्रों की बाजी में अविजित रहते हुए 5 जीत एवं 2 ड्रॉ के साथ कुल 6 अंकों की प्राप्ति की लेकिन बुकोल्ज अंक कम होने के कारण दूसरे स्थान से चुक गए एवं द्वितीय उपविजेता के खिताब से संतोष करना पड़ा।

Presidency Cup State Open Chess

Presidency Cup State Open Chess में मुजफ्फरपुर के अभिषेक सोनू को द्वितीय उपविजेता का खिताब
Presidency Cup State Open Chess में मुजफ्फरपुर के अभिषेक सोनू को द्वितीय उपविजेता का खिताब

अभिषेक ने अंतिम चक्र में शीर्ष बोर्ड पर खेलते हुए प्रतियोगिता के विजेता पटना के आशुतोष कुमार को ड्रॉ पर रोक दिया। इससे पूर्व नवगछिया के रेटेड खिलाड़ी आनंद शेखर से पॉन अप होने के बाद भी संघर्षपूर्ण मुकाबला ड्रॉ पर छूटा। साथ ही भागलपुर के रेटेड खिलाड़ी दीप्रो घोष, मुजफ्फरपुर के ही रेटेड खिलाड़ी राजीव रंजन, अंकित कुमार तिवारी, आरिक एवं हिमांशु कुमार को हराया।

अभिषेक सोनू को उप विजेता ट्रॉफी, ईनामी राशि एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। अभिषेक सोनू को गुरुकुल शतरंज अकादमी के संरक्षक विद्युत कुमार वर्मा, मंजू कुमारी, सचिव शिवानी कर्ण, राजीव रंजन, चंदन कर्ण, रंजीत सहनी, विकास सहनी, अविनाश मोनू, भागलपुर जिला शतरंज संघ के सचिव अजय कुमार मिश्रा, बांका जिला शतरंज संघ के सचिव अंकित कुमार मिश्रा सहित दर्जनों खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं दी है।

Advertisements

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.