Sports
Advertisements

Muzaffarpur 6 December : International Rated Player अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी रजनीश कुमार ने जीता 11वीं जीसीए ओपेन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता.

आलोक रंजन दूसरे एवं राजीव रंजन को तीसरा स्थान

प्रतियोगिता एवं प्रशिक्षण कार्यशाला में कुल 84 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा.

Advertisements
International Rated Player जीसीए ओपेन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता में
International Rated Player जीसीए ओपेन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता में

International Rated Player जीसीए ओपेन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता में

अखिल बिहार शतरंज संघ से मान्यता प्राप्त गुरुकुल शतरंज अकादमी के द्वारा सकरा प्रखंड में विशुनपुर बघनगरी पंचायत के शिवालय सरस्वती शिशु मंदिर स्थित जीसीए सकरा शाखा में 11वीं गुरुकुल रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्या भारती बिहार राज्य के विभाग निरीक्षक ललित कुमार राय, गुरुकुल के संस्थापक अभिषेक सोनू, शिवालय सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य अंगद ठाकुर एवं गुरुकुल के शाखा संयोजक अंजनी कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित एवं शतरंज की बाजी चलकर किया।

International Rated Player

मंत्रमुग्ध मंत्रोच्चारण करके छात्र- छात्राओं ने सांस्कृतिक झलक दिखलाई। प्रतियोगिता एवं प्रशिक्षण कार्यशाला में कुल 84 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। ललित कुमार राय ने अपने संबोधन में शतरंज आधुनिक समाज का एक महत्वपूर्ण अंग बनता जा रहा है के विषय पर अनेकों उदाहरण दिए। ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुकुल के कार्यों की सराहना करते हुए आगामी एवं उनके सहयोग से होने वाले कई कार्यक्रमों की रूपरेखा भी बताई।

International Rated Player

कुल चार चक्रों में खेली गई प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी रजनीश कुमार 4 अंक के साथ प्रथम, 3 अंकों के साथ आलोक रंजन दूसरे, 2 अंकों के साथ अंतर्राष्ट्रीय रेटेड राजीव रंजन तीसरे, 2 अंकों के साथ नैंसी सर्राफ एवं 2 अंकों के साथ शिवानी सर्राफ क्रमशः चौथे एवं पांचवें स्थान पर रहें।

International Rated Player

इससे पूर्व प्रशिक्षण कार्यशाला में जोकि आधुनिक शतरंज की तकनीकों से गणितीय, रचनात्मक एवं स्ट्रेटेजिकल क्षमता बढ़ाने वाले विषय पर केंद्रित रहीं। समापन समारोह में मुख्य अतिथि सकरा 53 के जिला परिषद अनिल कुमार, भाजपा के मुजफ्फरपुर जिला उपाध्यक्ष अंकज कुमार एवं संजीत कुमार ने विजेताओं को ट्रॉफी एवं सभी प्रतिभागियों को मेडल देकर पुरस्कृत किया।

सभी अतिथियों ने गुरुकुल शतरंज अकादमी के कार्यों की सराहना की। उक्त अवसर पर प्रीति कुमारी, सुप्रिया झा, रौशन कुमार, मिथिलेश कुमार, शिप्रा कुमारी, मुकेश मिश्रा, राकेश कुमार समेत आयोजन समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहें।

#chess #muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.