Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 6 DEcember : Bihar University News में हिंदी विषय में हटाए गए अतिथि प्राध्यापक ने कुलपति का किया घेराव.

Bihar University News अतिथि प्राध्यापक ने कुलपति का किया घेराव.


*कहा की रिक्त सीटों पर हमारी पुनर्नियुक्ती की जाए अन्यथा आमरण अनशन करेंगे ।
*अतिथि प्राध्यापकों ने अपना दर्द व्यक्त करते हुए कहा कि कुलपति के बार-बार आश्वासन देने के बाद भी काम नहीं हो रहा है। आश्वासन के बाद आठ महीने बीत जाने के बाद अब उनकी मानसिक दशा खराब हो रही है। उनके साथ पारिवारिक और सामाजिक प्रताड़ना और टीका टिप्पणी भी हो रही है।

Bihar University News हिंदी विषय में हटाए गए अतिथि प्राध्यापक ने कुलपति का किया घेराव
Bihar University News हिंदी विषय में हटाए गए अतिथि प्राध्यापक ने कुलपति का किया घेराव


*महिला अतिथि प्राध्यापकों ने कहा कि बच्चे उनसे पूछते हैं कि उन्हें नौकरी से क्यों हटा दिया गया ? सीट बचे रहने के बावजूद उन्हें हटाना सही नहीं है।
*युवा राजद के श्री चंदन यादव ने कुलपति से आग्रह किया कि आरक्षण रोस्टर का पालन करते हुए अतिथि प्राध्यापकों को पुनर्नियुक्त किया जाए।

Advertisements


*अतिथि प्राध्यापक संघ ने कुलपति से वार्ता के लिए आग्रह किया। संघ के आग्रह पर कुलपति ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में वार्ता करते हुए आश्वस्त किया कि आरक्षण-रोस्टर का पालन करते हुए बचे हुए सीटों पर जल्द ही उनकी पुन:बहाली कर दी जाएगी। इस बाबत कुलपति ने कुलसचिव को निर्देशित किया कि दो दिन के अंदर मेरिट- रोस्टर के अनुसार अतिथि प्राध्यापकों की सूची बनाकर उनके समक्ष प्रस्तुत किया जाए। विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो इसके लिए जल्द ही नए अतिथि प्राध्यापकों की भी बहाली की जाएगी।


मौके पर हिंदी के अतिथि प्राध्यापकों के साथ-साथ संघ के पदाधिकारी गण मौजूद थे।

#biharuniversity #Muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.