Headlines

पूसा कृषि विश्वविद्यालय में छात्र की मौत के बाद तोड़फोड़, पुलिस फायरिंग,हॉस्टल खाली करने का आदेश

Shaheed Diwas
Advertisements

पूसा कृषि विश्वविद्यालय में छात्र की मौत के बाद तोड़फोड़, बचाव में पुलिस फायरिंग


Muzaffarpur 22 May : डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में छात्र की दुर्घटना में मौत के बाद आक्रोशित छात्रों ने जमकर हंगामा किया। विश्वविद्यालय भवन, कुलपति और वैज्ञानिक आवासीय परिसर और वाहनों में तोड़फोड़ करते हुए आगजनी की । एंबुलेंस, कुलपति, कुलसचिव और एक वैज्ञानिक की वाहन में आग लगा दी।

Shaheed Diwas
बाइक दुर्घटना social media image


घटना की सूचना मिलते ही पूसा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कुलपति के बचाव हेतु छात्रों को नियंत्रित करने के लिए दर्जनों राउंड गोलियां चलाई।


मृतक छात्र अखिल साहू राजस्था
न का रहने वाला बताया गया है।‌ गौरतलब हैराजस्थान का बीटेक बायोटेक का छात्र अखिल साहू अपने एक मित्र के साथ शाम में महमदा पूसा के समीप की ओर बाइक से गया था। रात करीब नौ बजे लौटने के दौरान सड़क किनारे पोल से उसकी बाइक टकरा गयी, जिससे बाइक सवार दोनों छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। सूचना मिलने के बाद विवि अस्पताल की एम्बुलेंस घटनास्थल पर गयी और घायल दोनों छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद राजस्थान के छात्र को डॉक्टरों ने रेफर कर दिया । मुजफ्फरपुर जाने के क्रम में रास्ते में ही छात्र की मौत हो गई। छात्रों का आरोप है घायल अच्छी सुविधा और चिकित्सा नहीं मिलने के कारण उसकी मौत हो गई.

Shaheed Diwas
जले वाहन social media Image


तोड़फोड़ से विश्वविद्यालय में काफी नुकसान हुआ है. स्तिथि की गंभीरता को देखते हुए छात्रों को हॉस्टल खाली करने के आदेश दे दिए गए हैं.

#Pusa #hindinews