Headlines

R.D.S. College Muzaffarpur आरडीएस कॉलेज में नारी शक्ति वंदन-अभिनंदन पर भव्य कार्यक्रम

R.D.S. College Muzaffarpur
Advertisements

Muzaffarpur 23 September : R.D.S. College Muzaffarpur रामदयालु सिंह महाविद्यालय में आयोजित नारी शक्ति वंदन-अभिनंदन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के राज्य मंत्री श्री अश्वनी कुमार चौबे ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक नवरात्र के अवसर पर नारी शक्ति को अमूल्य सौगात है। इस अधिनियम ने नवरात्र के अवसर पर महिलाओं के उत्साह को कई गुना बढ़ा दिया।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने इस अधिनियम के माध्यम से महिलाओं के लिए विकास का नया मार्ग प्रशस्त किया है। लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। भारत के सदनों में महिलाओं के नेतृत्व से दुनिया को नया संदेश मिलेगा। पूरी दुनिया में भारत ही एक ऐसा देश है जिसे माता कहकर संबोधित किया जाता है।

नारी शक्ति वंदन-अधिनियम नवरात्र के अवसर पर एक अमूल्य सौगात:-अश्विनी चौबे

R.D.S. College Muzaffarpur नारी शक्ति वंदन-अधिनियम नवरात्र के अवसर पर एक अमूल्य सौगात:-अश्विनी चौबे
R.D.S. College Muzaffarpur नारी शक्ति वंदन-अधिनियम नवरात्र के अवसर पर एक अमूल्य सौगात:-अश्विनी चौबे

R.D.S. College Muzaffarpur में नारी शक्ति वंदन-अभिनंदन पर भव्य कार्यक्रम


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास होने से प्रदेश की सभी माताएं एवं बहनें प्रधानमंत्री की बहुत-बहुत आभारी हैं। उन्होंने कहा की नारी वंदन अधिनियम पास होना महिलाओं की सशक्तिकरण के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। नारी रचनात्मक शक्ति की प्रतीक होती है। किसी भी समाज की कल्पना नारी के बिना नहीं की जा सकती।

R.D.S. College Muzaffarpur
R.D.S. College Muzaffarpur आरडीएस कॉलेज में नारी शक्ति वंदन-अभिनंदन पर भव्य कार्यक्रम

नारी अक्सर कठिन परिस्थितियों में अपनी शक्ति का परिचय देती है। नारी का जितना विकास होना चाहिए उतना विकास अभी तक नहीं हुआ है। अभी भी नारी के प्रति उत्पीड़न की घटनाएं हो रही है। पुरुष और नारी कंधे से कंधे मिलाकर चलें तो प्रेम एवं सौहार्द का माहौल बनेगा। नारी और पुरुष एक दूसरे का सम्मान करें और मिलकर काम करें तो यह देश पूरी दुनिया में विश्व बंधुत्व का पैगाम फैलाने में सफल होगा।

R.D.S. College Muzaffarpur


कार्यक्रम को प्रो. भगवान लाल सहनी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रंजन कुमार,भाजपा नेत्री श्रीमती बेबी कुमारी, इंजीनियर अजीत कुमार, महाराष्ट्र से आए श्री केशु भाई देसाई, डॉ रजनीश कुमार गुप्ता, डॉ राजीव कुमार, डॉ आलोक प्रताप सिंह, डॉ पयोली, डॉ ललित किशोर, डॉ प्रियंका दिक्षित, डॉ सारिका चौरसिया,डॉ कृतिका वर्मा, डॉ मीनू कुमारी, डॉ गणेश कुमार शर्मा, डॉ ऋतुराज वर्मा, शिवानंद वत्स, मनीष कुमार, अशोक कुमार आदि ने संबोधित किया।


कार्यक्रम का मंच संचालन युवा कवि एवं लेखक डॉ संजय पंकज एवं दिनकर उत्थान न्यास के श्री नीरज कुमार ने किया।

#Muzaffarpur #news #rdscollege

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *