Headlines

R.D.S. College के छात्र East Zone Inter University Competition 2022 में पुरस्कृत

Shaheed Diwas
Advertisements

Bhubaneshwar 27 December : आरडीएस कॉलेज के छात्रEast Zone Inter University Competition 2022 2022 में पुरस्कृत हुए .आरडीएस कॉलेज एनएसएस इकाई के छात्र सुल्तान अली एवं सतीश कुमार ने भुवनेश्वर में आयोजित 36वां ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी कंपटीशन 2022 जो भुबनेश्वर में आयोजित हुआ, में पुरस्कृत हुए। सुल्तान अली को फोटोग्राफी में और सतीश कुमार को फोक आर्केस्ट्रा में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है।

Shaheed Diwas
आरडीएस कॉलेज के छात्र सुल्तान अली एवं सतीश कुमार भुबनेश्वर में


प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा ने कहा कि सुल्तान और सतीश की इस उपलब्धि से कॉलेज गौरवान्वित हुआ है। हम सभी उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। इंटर यूनिवर्सिटी ईस्ट जोन प्रतियोगिता में बिहार विश्वविद्यालय से टीम लीडर के रूप में डॉ इंदुधर झा और को-ऑर्डिनेटर के रूप में डॉ विश्वकर्मा मौजूद थे।


परीक्षा नियंत्रक डॉ राजीव कुमार, एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ पयोली, डॉ ललित किशोर, डॉ मीनू, डॉ गणेश कुमार शर्मा, पंकज भूषण, मनीष कुमार, अशोक कुमार आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

#rdscollege #muzaffarpur #Bihar