Headlines

R.S.S. College Chochahan एड्स एवं रक्तदाता जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

R.S.S. College Chochahan R.S.S. College Chochahan रैली सेमिनार स्लोगन एवं क्विज प्रतियोगिता कार्यक्रम संपन्न
Advertisements

Muzaffarpur 24 August : R.S.S. College Chochahan में एड्स एवं रक्तदाता जागरूकता के लिए रैली सेमिनार स्लोगन एवं क्विज प्रतियोगिता कार्यक्रम संपन्न. राष्ट्रीय सेवा योजना व रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वाधान में राम श्रेष्ठ सिंह कॉलेज चोचहां के 80 छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना से प्रशिक्षण प्राप्त राज्य स्तरीय अवार्डी नोडल पदाधिकारी डॉ रमेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में …

एचआईवी का रावण जलाओ एड्स से मुक्त भारत बनाओ

डरना नहीं समझना होगा एड्स से बचना होगा

एड्स भगाओ देश बचाओ

जब होगी पूर्ण जानकारी नहीं होगी एड्स बीमारी

रक्तदान महादान आदि नारों के साथ महाविद्यालय परिसर से निकलकर रेड रिबन एक्सप्रेस गोद लिया गांव दक्षिण भुवाल गढ़वा तक गई।

R.S.S. College Chochahan
R.S.S. College Chochahan रैली सेमिनार स्लोगन एवं क्विज प्रतियोगिता कार्यक्रम संपन्न

R.S.S. College Chochahan एड्स एवं रक्तदाता जागरूकता के लिए रैली

प्राचार्य डॉ नीलू कुमारी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । रैली के बाद कॉलेज में हुए सेमिनार स्लोगन एवं क्विज प्रतियोगिता की अध्यक्षता करते हुए डॉक्टर नीलू कुमारी ने बताया कि एचआईवी एवं एड्स से बचाव संयम एवं वफादारी से ही संभव है। मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर एम के सिंह ने रक्दान पर बारीकी से पहले सारे पहलुओं को बताया तथा छात्र-छात्राओं को रक्तदान के लिए तैयार कराया।

धन्यवाद ज्ञापन

डॉ उमेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता में क्विज के लिए – सकलदीप, रविराज, मंटून , प्रिंस राज को मेडल प्राप्त प्रदान कर सम्मानित किया गया। स्लोगन के लिए अनामिका रितु एवं अंजलि को मेडल प्रदान किया गया। कार्यक्रम में प्रोफेसर नीलम कुमारी, प्रोअरविंद कुमार तथा प्रो मनोज कुमार ने अपने-अपने वक्तव्य से छात्र-छात्राओं को काफी प्रभावित किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ रमेश कुमार श्रीवास्तव ने किया।

#news #muzaffarpur #rsscollege

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *