Headlines

Rai College of Education मारकन रेपुरा में बीपीएससी की शिक्षक भर्ती परीक्षा में सफल छात्रों का होगा सम्मान

Rai College of Education
Advertisements

Muzaffarpur 1 February : Rai College of Education मारकन रेपुरा में बीपीएससी की शिक्षक भर्ती परीक्षा में सफल छात्रों का किया जायगा.

शिक्षाविद परम श्रद्धेय डॉ महेश प्रसाद राय जी की चौथी पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि सह सम्मान समारोह “आपकी सफलता हमारा अभिमान” का आयोजन राय कॉलेज आफ एजुकेशन, मारकन रेपुरा, मुजफ्फरपुर में दिनांक 2 फरवरी 2025 को आयोजित किया जा रहा है।

Rai College of Education

राय कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन के निदेशक डॉ मोनालिसा राय ने बताया कि गत वर्षो में कॉलेज के लगभग 53 छात्र- छात्राओं ने बीपीएससी की शिक्षक भर्ती परीक्षा में सफलता प्राप्त किया है। यह कॉलेज परिवार के लिए गौरव की बात है।

Rai College of Education
Rai College of Education

इस अवसर पर पुष्पांजलि सह प्रतिभा सम्मान समारोह “आपकी सफलता हमारा अभिमान” कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। विदित हो कि इसी दिन कॉलेज के संस्थापक डॉ महेश प्रसाद राय जी की चौथी पुण्यतिथि है। यह अद्भुत संयोग है कि डॉ महेश प्रसाद राय जी की जन्म तिथि 02.02.1954 तथा पुण्यतिथि 02.02.2021 दोनों एक ही दिन है।

डॉ मोनालिसा राय ने बताया कि इस अवसर पर बिहार विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति डॉ दिनेश चंद्र राय, सांसद डॉ राज भूषण निषाद, महापौर निर्मला साहू, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुरेश शर्मा, विधायक श्री केदार गुप्ता, विधायक श्री हरी भूषण बचौल, नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष श्री विवेक कुमार, श्री हरि मोहन समेत प्राचार्य गण, शिक्षाविद एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *