Headlines

Ramdayalu Smriti Diwas आरडीएस कॉलेज में रामदयालु सिंह स्मृति दिवस पर आयोजन

Ramdayalu Smriti Diwas Ramdayalu Smriti Diwas
Advertisements

Muzaffarpur 28 November : आरडीएस कॉलेज में रामदयालु सिंह स्मृति दिवस Ramdayalu Smriti Diwas पर आयोजन.

रामदयालु बाबू बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्तित्व थे-डॉ सतीश कुमार राय

Ramdayalu Smriti Diwas डॉ. सतीश कुमार राय

आरडीएस कॉलेज में आयोजित रामदयालु सिंह स्मृति दिवस पर बतौर मुख्य वक्ता के रूप में मानविकी संकाय के डीन डॉ. सतीश कुमार राय ने कहा कि रामदयालु बाबू भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवी व प्रख्यात राजनेता थे। इसके साथ ही वे बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे।

SKJ Law College
डॉ सतीश कुमार राय

रामदयालु बाबू की हिंदी बड़ी टकसाली होती थी और धारा- प्रवाह बोलते वक्त शायद ही कभी व्याकरण की भूलें उनसे होती थी। वे शब्दों का बड़ा ही प्रमाणिक प्रयोग करते थे। वे विद्या प्रेमी, विनोद प्रिय, ईमानदार और सच्चे समाजसेवी थे। उनके जीवन से हम सबों को प्रेरणा लेने की जरूरत है।

SKJ Law College
डॉ सतीश कुमार राय

विशिष्ट अतिथि एवं वरिष्ठ गांधीवादी चिंतक श्री लक्षणदेव प्रसाद सिंह


विशिष्ट अतिथि एवं वरिष्ठ गांधीवादी चिंतक श्री लक्षणदेव प्रसाद सिंह ने कहा कि रामदयालु बाबू के विराट व्यक्तित्व के कारण मुजफ्फरपुर का यश काफी बढ़ा। गांधी की विचारधारा से प्रभावित होकर रामदयालु बाबू 1920 में गांधी के असहयोग आंदोलन में शरीक हुए। 1922 में गया में कांग्रेस का अधिवेशन हुआ जिसका सारा प्रबंध राजेंद्र बाबू की ओर से रामदयालु बाबू ने ही किया था।

SKJ Law College
लक्षणदेव प्रसाद सिंह वरिष्ठ गांधीवादी चिंतक

विशिष्ट वक्ता राजनीति विज्ञान के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो अरुण कुमार सिंह

SKJ Law College
पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ अरुण कुमार सिंह


विशिष्ट वक्ता राजनीति विज्ञान के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो अरुण कुमार सिंह ने कहा कि बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्तित्व रामदयालु बाबू से हमें बहुत कुछ सीखने की जरूरत है। 1932 में सरकार ने उन्हें सी क्लास कैदी बनाकर पटना के कैंप जेल में रखा था। इस अवस्था में भी रामदयालु बाबू ने धैर्य का परिचय देते हुए इस नारकीय जिंदगी को गुजारा। उनका धैर्य और सहनशीलता हमें हमेशा आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा

SKJ Law College
डॉ अमिता शर्मा,,प्राचार्य


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा ने कहा कि रामदयालु बाबू की महानता, ईमानदारी और संघर्षशीलता हमें अनवरत आगे बढ़ाने की प्रेरणा देती रहती है। उन्हीं की प्रेरणा से कॉलेज का चतुर्दिक विकास हो रहा है।

SKJ Law College
Ramdayalu Smriti Diwas
Ramdayalu Smriti Diwas

शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी पहचान बनाने वाला यह कॉलेज छात्रों की पहली पसंद बन चुका है। मंचासीन सम्मानित अतिथियों के आगमन से कॉलेज परिसर धन्य हुआ है। कॉलेज परिवार की तरफ से हम उनका हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।

Ramdayalu Smriti Diwas
Ramdayalu Smriti Diwas
SKJ Law College
डॉ संजय पंकज
SKJ Law College
वरिष्ठ पत्रकार विभेष त्रिवेदी
SKJ Law College


कार्यक्रम को विशिष्ट वक्ता एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. संजय पंकज, वरिष्ठ पत्रकार श्री विभेष त्रिवेदी, बूस्टा महासचिव प्रो. रमेश प्रसाद गुप्ता, कॉलेज शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. रामकुमार, एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. पयोली ने भी संबोधित किया।
एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने डॉ. पयोली के नेतृत्व में सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की प्रस्तुति की।

SKJ Law College

SKJ Law College
प्राचार्य द्वारा सभी आगत अतिथियों का अंग- वस्त्रम एवं पौधे देकर स्वागत किया गया।


*आगत अतिथियों का स्वागत शिक्षक संघ के अध्यक्ष एवं रसायन शास्त्र के विभागाध्यक्ष प्रो रामकुमार ने किया।
*प्राचार्य द्वारा सभी आगत अतिथियों का अंग- वस्त्रम एवं पौधे देकर स्वागत किया गया।

SKJ Law College
SKJ Law College
आगत अतिथियों का स्वागत शिक्षक संघ के अध्यक्ष एवं रसायन शास्त्र के विभागाध्यक्ष प्रो रामकुमार ने किया।


कार्यक्रम का मंच संचालन हिंदी विभाग की डॉ सरोज पाठक एवं धन्यवाद ज्ञापन मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो रजनीश कुमार गुप्ता ने किया।

SKJ Law College
SKJ Law College
SKJ Law College
SKJ Law College
SKJ Law College
वरिष्ठ पत्रकार विभेष त्रिवेदी,डॉ संजय पंकज & डॉ रमेश गुप्ता
SKJ Law College
SKJ Law College
लक्षण देव प्रसाद सिंह वरिष्ठ गांधीवादी चिंतक
SKJ Law College
SKJ Law College
कार्यक्रम का मंच संचालन हिंदी विभाग की डॉ सरोज पाठक
SKJ Law College
SKJ Law College
National Anthem


मौके पर डॉ रंजना कुमारी, डॉ नीलम कुमारी, डॉ अनीता सिंह, डॉ नीलिमा झा, डॉ प्रमोद कुमार, डॉ राजीव कुमार, डॉ राकेश कुमार सिंह, डॉ एमएन रिजवी, डॉ हसन रजा, डॉ पयोली, डॉ ललित किशोर, डॉ मीनू कुमारी समेत कॉलेज कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।