Headlines

Ramshrestha Singh College Chochhan में पोषण माह कार्यक्रम

SKJ Law College
Advertisements

Muzaffarpur 30 September : Ramshrestha Singh College Chochhan के गृह विज्ञान विभाग में पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर “आहार पोषण प्रबंधन”पर विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया।

Ramshrestha Singh College Chochhan अध्यक्षता प्राचार्य डॉ नीलू कुमारी

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ नीलू कुमारी ने कहा कि पोषण माह 2023 का उद्देश्य “सुपोषित भारत, साक्षर भारत, सशक्त भारत पर केंद्रित थीम के जरिए पूरे देश में पोषण संबंधी समझ को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि मानव शरीर तभी स्वस्थ होगा जब हम स्वस्थ एवं पौष्टिक आहार लेंगे। इस संदर्भ में गृह विज्ञान विभाग की छात्राएं ग्रामीण इलाकों में जाकर स्वस्थ आहार संबंधी जागरूकता फैलाने का काम कर रही है।

Ramshrestha Singh College Chochhan में  पोषण माह कार्यक्रम
Ramshrestha Singh College Chochhan में पोषण माह कार्यक्रम


गृह विज्ञान विभाग की अध्यक्षा डॉ रेनू कुमारी ने कहा कि इस गोष्ठी में स्वस्थ आहार के लिए क्या खाएं? पोषण के प्रमुख स्रोत क्या हैं? महिला और पुरुष को नियमित रूप से कितना पोषण चाहिए? बच्चों के लिए स्वस्थ आहार क्या है? इत्यादि की जानकारी दी गई।


*गृह विज्ञान विभाग की छात्राएं संजू, पूजा, आकांक्षा, अंशिका, श्रुति, अंकिता, संध्या एवं प्रियंका ने गोष्ठी में पौष्टिक आहार के संदर्भ में जानकारी दी और पौष्टिक आहार बनाने की विधियों पर भी प्रकाश डाला।


मौके पर प्राचार्य डॉ नीलू कुमारी के साथ पूर्व सचिव श्री विनोद कुमार सिंह, अध्यक्ष डॉ रेणु कुमारी, डॉ वीणा कुमारी, दिनेश कुमार, अन्य शिक्षक गण एवं विभाग की छात्राएं उपस्थित थी।

#news #Muzaffarpur