Headlines

मुजफ्फरपुर के रणप्रताप जयसवाल बने बिहार सब जूनियर खो-खो बालक टीम के कोच

SKJ Law College
Advertisements

Muzaffarpur 29 October : दिनांक 29 अक्टूबर से 2 नवंबर तक महाराष्ट्र के सतारा शहर में आयोजित 32 वीं सब जूनियर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेने वाली बिहार बालक टीम के कोच मुजफ्फरपुर जिले के पूर्व राष्ट्रीय खो-खो खिलाड़ी रणप्रताप जयसवाल को बनाया गया है ।

SKJ Law College
SKJ Law College
मुजफ्फरपुर के रणप्रताप जयसवाल बने बिहार सब जूनियर खो-खो बालक टीम के कोच


‌इसकी पुष्टि करते हुए खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव नीरज कुमार पप्पू ने बताया की राष्ट्रीय सीनियर खिलाड़ी रणप्रताप जयसवाल ने इससे पूर्व में कई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार टीम का प्रतिनिधित्व किया है। रणप्रताप जयसवाल अपने अनुभव और परिश्रम से हर साल मुजफ्फरपुर जिले में प्रतिभावान खिलाड़ी खो-खो खेल में बना रहे है। इससे पहले भी वे सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर नेशनल में भी बिहार टीम के कोच के रूप में कार्य कर चुके है। महासचिव ने उनके कार्य की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

SKJ Law College
SKJ Law College

इस मौके पर मुजफ्फरपुर हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष फ़िरोजुद्दीन फ़ैज़, आर. डी. एस. कॉलेज के स्पोर्ट्स डायरेक्टर श्री रविशंकर कुमार, , मुजफ्फरपुर वॉलीबॉल संघ के संयुक्त सचिव श्री करूणेश कुमार, मुजफ्फरपुर बास्केटबॉल संघ के संयुक्त सचिव श्री विनय शंकर कुमार, मुजफ्फरपुर कुश्ती संघ के सचिव श्री दिलमोहन झा ने बधाई दी।

#khokho #sportsnews #Biharkhokho #Muzaffarpur