Muzaffarpur, 17 October : Ravi Mehta Memorial Football में आईजी पुलिस फुटबॉल टीम ने युग सृजन को 12 गोलों की धमाकेदार जीत से रौंद डाला.
Ravi Mehta Memorial Football आईजी पुलिस फुटबॉल टीम
रवि मेहता स्मृति मुजफ्फरपुर जिला सीनियर डिवीजन फुटबाल लीग प्रतियोगिता के तहत 2 में मैच खेले गए पहला मैच आईजी फुटबॉल टीम और युग सृजन फुटबॉल टीम के बीच खेला गया जिसमें आईजी फुटबॉल क्लब में युग सृजन फुटबॉल क्लब को 0 के मुकाबले 12 गोलों से पराजित किए। दूसरा मैच चक्कर स्पोर्टिंग क्लब और बैरिया फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया जो कि खेल के समाप्ति पश्चात दो-दो गोलों से बराबरी पर समाप्त हुआ।

आज का पहला मैच आईजी फुटबॉल टीम और युग सृजन फुटबॉल टीम के बीच खेला गया आई जी फुटबॉल टीम के जर्सी नंबर 11 चन्द्रशेखर राम के द्वारा खेल के 7वे और 11वे मिनट में दो गोल करके अपनी टीम को 2 शून्य से बढ़त दिला दिए इनके द्वारा खेल के 32 वे मिनट में भी एक और गोल किया गया जर्सी नंबर 9 अभय नंदन के द्वारा खेल के 21वे 23 वे और 25 वे मिनट लगातार तीन गोलकर हैट्रिक बनाई गई। जर्सी नंबर 16 तौसीर खान ने 27 में एवं 55 वे मिनट ,जर्सी नंबर 2 आलोक ने 33 वे मिनट ,जर्सी नंबर 17 सोनू ने 40 वे मिनट, जर्सी नंबर 14 गिरीश ने 64 वे मिनट और जर्सी नंबर 18 मोहम्मद सोनू अंसारी ने खेल के 67वे मिनट परअपने टीम के लिए गोल किया ।खेल की समाप्ति पश्चात आईजी फुटबॉल टीम ने युग सृजन फुटबॉल टीम को शून्य के मुकाबले 12 गोलों से पराजित किया।
प्रभुत्व का अद्भुत प्रदर्शन करते हुए, आईजी पुलिस फुटबॉल टीम ने Ravi Mehta Memorial Football Tournament के एक अविस्मरणीय मैच में युग सृजन को धूल चटा दी, और 12 गोल की बढ़त के साथ एक बड़ी जीत हासिल की! इस रोमांचक खेल में आईजी पुलिस टीम के बेजोड़ कौशल, टीमवर्क और विशुद्ध शक्ति का प्रदर्शन किया गया, जिसने उनके विरोधियों को चौंका दिया और दर्शकों को उत्साह से भर दिया।
इस शानदार जीत ने फुटबॉल समुदाय में हलचल मचा दी है, जो आईजी पुलिस टीम के लिए एक निर्णायक क्षण है क्योंकि वे अपने नवीनतम संघर्ष में अजेय चैंपियन के रूप में उभरे हैं।

लीग टूर्नामेंट का दसवां मैच एवं आज का दूसरा मैच बैरिया स्पोर्टिंग क्लब और चक्कर स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया दोनों टीमों के बीच काफी संघर्षपूर्ण मैच हुआ बैरिया स्पॉटिंग क्लब के जर्सी नंबर 10 रवि कुमार एवं जर्सी नंबर 6 शिवम कुमार के द्वारा गोल किया गया तथा चक्कर स्पोर्टिंग क्लब के जर्सी नंबर 6 राजीव कुमार एवं जर्सी नंबर 10 आशुतोष के द्वारा गोल किया गया दोनों ही टीम में खेल की समाप्ति के बाद दो-दो गोलों से बराबरी पर रहे।
पटना में कबड्डी का महासंग्राम! Chancellor Cup Kabaddi 2024 https://t.co/U1I6wjW421 #kabaddi #chancellorcupkabaddi @rajendraarlekar @DineshCRai pic.twitter.com/X9ggbHD2N6
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) October 16, 2024
आज के पहले मैच के निर्णायक के रूप में अलीमुद्दीन सहायक निर्णायक मोहम्मद करार एवं सुरेश महतो ने अपनी भूमिका निभाई तथा दूसरे मैच के निर्णायक के रूप में अजीत कुमार सहायक निर्णायक अमोद कुमार एवं समीम उल हक ने अपनी भूमिका निभाई ।

लीग टूर्नामेंट के संयोजक शैलेंद्र कुमार के द्वारा बताया गया कि कल दिनांक 18 10 24 को पहला मैच अमित 11 बनाम स्वर्गीय सुरेश अचल सुपर सोकर फुटबॉल टीम के बीच 1:30 बजे दिन से तथा दूसरा मैच यंग बॉयज फुटबॉल क्लब बनाम मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकैडमी के बीच 3:30 बजे दिन से खेला जाएगा

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।