Headlines

Ravi Mehta Memorial Football आईजी पुलिस फुटबॉल टीम ने मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकैडमी को 12 गोलों से पराजित किया

Shaheed Diwas
Advertisements

Muzaffarpur 29 November : आज दिनांक 29 11 24 को स्थानीय खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में Ravi Mehta Memorial Football लीग प्रतियोगिता के तहत खेले गए मैचों में शहिद खुदीराम बोस फुटबॉल क्लब ने गुरु फुटबॉल क्लब को एक मुकाबले दो गोलों से पराजित कर दिया, वहीं दूसरे मैच में आईजी पुलिस फुटबॉल टीम ने मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकैडमी को शून्य के मुकाबले 12 गोलों से पराजित कर दिया।

Ravi Mehta Memorial Football आईजी पुलिस फुटबॉल टीम

लीग टूर्नामेंट के 63 में और आज के पहला मैच गुरु फुटबॉल क्लब बनाम शहीद खुदीराम बोस फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। आज के पहले मैच का शुभारंभ मुजफ्फरपुर जिला फुटबॉल संघ के कार्यकारी सचिव सुनील कुमार सिंह ने अन्य खेल दर्शकों की उपस्थिति में दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया।इस खेले गए मैच में शाहिद खुदीराम बोस फुटबॉल क्लब ने गुरु फुटबॉल क्लब को एक के मुकाबले दो गोलों से पराजित कर दिया।

Ravi Mehta Memorial Football
Ravi Mehta Memorial Football


लीग टूर्नामेंट के 64 में और आज के दूसरा मैच आईजी पुलिस फुटबॉल टीम प्रणाम मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकैडमी के बीच खेला गया। आज आज के दूसरे मैच का शुभारंभ पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी शिवजी प्रसाद ने मुजफ्फरपुर फुटबॉल संघ के कार्यकारी सचिव सुनील कुमार सिंह उपाध्यक्ष मोहम्मद सलाउद्दीन, निलेश कुमार सिंह,नजीर हुसैन एवं खेल दर्शकों की उपस्थिति में दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। खेले गए मैच में आईजी पुलिस फुटबॉल टीम ने एक तरफा मुकाबले में मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकैडमी को शून्य के मुकाबले 12 गोलों से पराजित कर दिया।


Ravi Mehta Memorial Football में निर्णायक के रूप में सुरेश महतो सहायक निर्णायक के रूप में राकेश कुमार एवं अलीमुद्दीन प्रतिनियुक्ति थे आज के दूसरे मैच में निर्णायक के रूप में असगर हुसैन सहायक निर्णायक के रूप में समीम उल हक एवं मोहम्मद करार प्रति नियुक्त थे।


जिला लीग प्रतियोगिता के मुख्य संयोजक ने बताया कि दिनांक 30 11 24 को लीग प्रतियोगिता के ग्रुप स्टेज का अंतिम दो मैच खेला जाएगा इसके बाद दोनों ग्रुप के पहले और दूसरे स्थान पर अंकों के आधार रहने वाली टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।


कल दिनांक 30 11 24 को पहला मैच स्वर्गीय सुरेश अचल सुपर सॉकर फुटबॉल क्लब बनाम बैरिया फुटबॉल क्लब के बीच खेला जाएगा एवं दूसरा मैच एम आई टी फुटबॉल क्लब बनाम रैंबो फुटबॉल क्लब के बीच खेला जाएगा