www.goltoo.in

Ravi Mehta Memorial Football League : बैरिया स्पोर्टिंग क्लब की 10-0 की बड़ी जीत, पेनल्टी विवाद के बाद यंग ब्वॉयज ने छोड़ा मैदान

February 24, 2026 | by Goltoo

goltoo – 2026-02-24T212246.6201212

Muzaffarpur 24 February : मुजफ्फरपुर के खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में खेले गए Ravi Mehta Memorial Football लीग के मुकाबलों में बैरिया स्पोर्टिंग क्लब ने शहीद खुदीराम बोस फुटबॉल क्लब को 10-0 से हराया, जबकि दूसरे मैच में पेनल्टी निर्णय के विरोध में यंग ब्वॉयज फुटबॉल क्लब ने मैदान छोड़ दिया।

Ravi Mehta Memorial Football League

मुजफ्फरपुर के खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में 24 फरवरी 2026 को आयोजित Ravi Mehta Memorial Football League के तहत दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मैच में बैरिया स्पोर्टिंग क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहीद खुदीराम बोस फुटबॉल क्लब को 10–0 के बड़े अंतर से पराजित कर पूर्ण अंक हासिल किए। वहीं दूसरे मैच में पेनल्टी निर्णय को लेकर विवाद के बाद यंग ब्वॉयज फुटबॉल क्लब ने मैदान छोड़ दिया, जिसके बाद रेफरी ने कुछ देर इंतजार कर मैच समाप्त घोषित कर दिया।

पहला मुकाबला बैरिया स्पोर्टिंग क्लब और शहीद खुदीराम बोस फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। मैच का शुभारंभ मुहम्मद सलाउद्दीन ने राकेश कुमार पासवान, इरशाद मलिक तथा अन्य खेल प्रेमियों की उपस्थिति में दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मैच की शुरुआत से ही बैरिया स्पोर्टिंग क्लब का दबदबा रहा। खेल के पहले ही मिनट में जर्सी नंबर 10 आदित्य ने गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। इसके बाद 18वें और 21वें मिनट में जर्सी नंबर 7 राजा कुमार ने दो गोल किए। 27वें मिनट में जर्सी नंबर 11 आशीष कुमार तथा 29वें मिनट में फिर से आदित्य कुमार ने गोल कर टीम की बढ़त को मजबूत किया। मध्यांतर तक बैरिया स्पोर्टिंग क्लब 5-0 से आगे थी।

Ravi Mehta Memorial Football League
Ravi Mehta Memorial Football League

मध्यांतर के बाद भी बैरिया स्पोर्टिंग क्लब के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल जारी रखा। 46वें मिनट में ऋतिक, 50वें मिनट में बबलू, 51वें मिनट में अंकित, 52वें मिनट में आशीष तथा 54वें मिनट में आदित्य ने गोल कर टीम को 10-0 की विशाल जीत दिलाई। मैच समाप्ति पर बैरिया स्पोर्टिंग क्लब ने शानदार जीत के साथ पूर्ण अंक अर्जित किए।

दूसरा मैच यंग ब्वॉयज फुटबॉल क्लब और न्यू स्टार फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। मैच का शुभारंभ जिला फुटबॉल संघ मुजफ्फरपुर के अध्यक्ष अश्वनी खत्री ने सुनील कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, मुहम्मद सलाउद्दीन, बृजेंद्र चौधरी, हरनाम सिंह, राकेश पासवान, गोलू कुमार, मुहम्मद मुन्ना सहित अन्य खेल प्रेमियों की उपस्थिति में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

मैच में दोनों टीमों ने अच्छा खेल दिखाया। यंग ब्वॉयज के जर्सी नंबर 11 मोहम्मद याकूब ने पहला गोल किया। इसके तुरंत बाद न्यू स्टार के जर्सी नंबर 15 बिट्टू कुमार ने गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद मोहम्मद याकूब ने दूसरा गोल कर अपनी टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी। मध्यांतर तक यंग ब्वॉयज फुटबॉल क्लब 2-1 से आगे था।

मध्यांतर के बाद खेल के दौरान यंग ब्वॉयज के एक डिफेंडर से डी-एरिया में हैंडबॉल हो जाने पर रेफरी ने न्यू स्टार फुटबॉल क्लब के पक्ष में पेनल्टी शॉट दिया। इस निर्णय का यंग ब्वॉयज टीम ने विरोध किया और निर्णय बदलने के लिए दबाव बनाया। रेफरी द्वारा बार-बार खेलने का अनुरोध करने के बावजूद टीम मैदान में लौटने को तैयार नहीं हुई और मैदान छोड़कर बाहर चली गई। काफी इंतजार के बाद भी टीम के वापस नहीं आने पर रेफरी ने मैच समाप्त घोषित कर दिया।

पहले मैच में निर्णायक के रूप में दीपक कुमार, सहायक निर्णायक मणिराज ठाकुर और मुहम्मद सईद तथा चौथे निर्णायक के रूप में अलीमुद्दीन ने भूमिका निभाई। दूसरे मैच में असगर हुसैन निर्णायक, मुहम्मद सलाउद्दीन और राकेश कुमार सहायक निर्णायक तथा इरशाद मलिक चौथे निर्णायक रहे।

लीग टूर्नामेंट के संयोजक मोहम्मद सलाउद्दीन ने बताया कि 25 फरवरी 2026 को भी लीग के तहत दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच सुरेश अचल सुपर सॉकर फुटबॉल क्लब और एमआईटी हॉस्टल फुटबॉल टीम मुजफ्फरपुर के बीच तथा दूसरा मैच रैम्बो फुटबॉल क्लब और पुलिस बॉयज फुटबॉल क्लब के बीच खेला जाएगा।

RELATED POSTS

View all

view all