Headlines

Ravi Mehta Memorial Football जागृति फुटबॉल क्लब और युग सृजन फुटबॉल क्लब के बीच मुकाबला

Ravi Mehta Memorial Football Ravi Mehta Memorial Football
Advertisements

Muzaffarpur 27 October : आज दिनांक 27 10 24 को Ravi Mehta Memorial Football लीग प्रतियोगिता के तहत खेले गए मैच में जागृति फुटबॉल क्लब ने युग सृजन फुटबॉल क्लब को शून्य के मुकाबले 5 गोलों से पराजित कर दिया।

Ravi Mehta Memorial Football

Ravi Mehta Memorial Football
Ravi Mehta Memorial Football


आज दिनांक 27 10 24 को लीग टूर्नामेंट का 28वा मैच एवं आज का पहला मैच जागृति फुटबॉल क्लब एवं युग सृजन फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। आज के खेल का शुभारंभ मुजफ्फरपुर जिला फुटबॉल संघ के संरक्षक शैलेंद्र कुमार,डॉक्टर फिरोजुद्दीन फैज उपाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार उर्फ चंदू, मोहम्मद सलाउद्दीन,इरशाद मलिक,निलेश कुमार ने अन्य खेल प्रेमियों के समक्ष दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। जागृति फुटबॉल क्लब के जर्सी नंबर 49 शंभू कुमार ने खेल के नवे मिनट में अपनी टीम के लिए पहले गोल कर टीम को एक शून्य की बढ़त दिला दिए ,जर्सी नंबर 17 शिवम कुमार ने खेल के 14 मिनट में गोलकर अपनी टीम को 2 शून्य से आगे कर दिए। मध्यांतर तक जागृति फुटबॉल क्लब 2 शून्य से बढ़त बनाए हुए थे।


मध्यांतर के बाद जर्सी नंबर 14 राहुल कुमार में खेल के 50वे और 72 वे मिनट जर्सी नंबर 17 अंकज कुमार ने खेल के 68 वे मिनिट में गोल अपनी टीम को 5 शून्य से बढ़त दिला दिए। खेल के समाप्ति पर जागृति फुटबॉल क्लब ने युग सृजन फुटबॉल क्लब को शून्य के मुकाबले पांच गोलों से पराजित कर दिया।


लीग टूर्नामेंट का 29 व और आज का दूसरा मैच मुजफ्फरपुर स्पोर्टिंग क्लब बनाम रैंबो फुटबॉल क्लब के बीच खेला जाना था जिसमें मुजफ्फरपुर स्पोर्टिंग क्लब के द्वारा खेल से अनुपस्थित रहने के कारण रैंबो फुटबॉल क्लब को वॉक ओवर देते हुए जीत का पूर्ण अंक दिया गया।


आज के मैच के निर्णायक दीपक कुमार सहायक निर्णायक असगर हुसैन और आमोद कुमार प्रतिनियुक्ति थे।
लीग टूर्नामेंट के संयोजक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि कल दिनांक 28 10 24 को दो मैच खेले जाएंगे पहला मैच किंग कोबरा फुटबॉल क्लब बनाम अमित 11 फुटबॉल क्लब दूसरा मैच शहीद खुदीराम बोस फुटबॉल क्लब बनाम मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकैडमी के बीच खेला जाएगा।