Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 13 July : भारत विकास परिषद् की स्वामी विवेकानंद शाखा द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सोमवार को RBBM College के सभागार में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया।

RBBM College में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता गोष्ठी आयोजित

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और छात्राओं में तेजी से बढ़ रहे सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाना तथा समय पर जांच और वैक्सीनेशन के महत्व से अवगत कराना था। गोष्ठी की अध्यक्षता RBBM College की प्राचार्या प्रो. डॉ. मधु सिंह ने की।

RBBM College में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता गोष्ठी आयोजित
RBBM College में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता गोष्ठी आयोजित

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. एच.एन. भारद्वाज और डॉ. अनुराधा भारद्वाज ने छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर के लक्षण, कारण और बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी। डॉ. अनुराधा भारद्वाज ने कहा कि इस बीमारी से बचाव के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ-साथ एचपीवी (HPV) वैक्सीन समय पर लगवाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि निर्धारित समय पर वैक्सीन की सभी खुराक लेने से इस बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

Advertisements
RBBM College में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता गोष्ठी आयोजित
RBBM College में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता गोष्ठी आयोजित
RBBM College में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता गोष्ठी आयोजित
RBBM College में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता गोष्ठी आयोजित

उन्होंने यह भी कहा कि कम आयु में विवाह और कम उम्र में मातृत्व भी सर्वाइकल कैंसर के जोखिम को बढ़ाने वाले प्रमुख कारणों में शामिल हैं। इसलिए किशोरियों और महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना समय की आवश्यकता है। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने खुलकर अपनी स्वास्थ्य संबंधी जिज्ञासाएं रखीं, जिनका विशेषज्ञों ने वैज्ञानिक और सरल भाषा में समाधान किया।

गोष्ठी में RBBM College के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद् की स्वामी विवेकानंद शाखा के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. नवनीत शांडिल्य, सचिव डॉ. सुमन झा, कोषाध्यक्ष अखिलेश कुमार मणि, सेवा संयोजक संजय शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मंच संचालन डॉ. सुमन झा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. नवनीत शांडिल्य ने प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के अंत में विशेषज्ञों ने छात्राओं से अपील की कि वे सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक रहें, नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं और वैक्सीनेशन के माध्यम से इस गंभीर बीमारी से बचाव सुनिश्चित करें।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.