Muzaffarpur News
Advertisements

छात्र आंदोलन के दबाव के बाद BRABU ने संशोधित किया परिणाम, पीएचडी नामांकन की अंतिम तिथि भी बढ़ाकर 14 जुलाई की गई

Muzaffarpur 13 July 2026 : बीआरए बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) में पीएचडी पीईटी (PhD PET) परिणाम को लेकर चल रहा विवाद आखिरकार छात्र आंदोलन के बाद शांत हो गया।

BRABU में PhD PAT परिणाम बदला,छात्र अविनाश कुमार का अनशन समाप्त

9 जुलाई से परिणाम में कथित अनियमितताओं के विरोध में अनशन पर बैठे छात्र अविनाश कुमार का अनशन रविवार को समाप्त हो गया। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा पीईटी परिणाम में संशोधन, कई अभ्यर्थियों के परिणाम रद्द करने तथा पीएचडी नामांकन की अंतिम तिथि 14 जुलाई तक बढ़ाने के बाद छात्र और प्रशासन के बीच सहमति बनी।

BRABU में PhD PAT परिणाम बदला,छात्र अविनाश कुमार का अनशन समाप्त
BRABU में PhD PAT परिणाम बदला,छात्र अविनाश कुमार का अनशन समाप्त

BRABU में शनिवार देर रात अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें पीईटी परिणाम से जुड़ी शिकायतों की समीक्षा की गई। लगातार बढ़ते छात्र आंदोलन और विभिन्न सामाजिक-राजनीतिक प्रतिनिधियों के समर्थन के कारण प्रशासन पर निर्णय लेने का दबाव बढ़ गया था। जांच के दौरान भूगोल विषय में चयनित एक अभ्यर्थी के संबंध में पाया गया कि उसे वर्ष 2013 में उत्तीर्ण नेट (NET) परीक्षा के आधार पर शामिल किया गया था। विश्वविद्यालय अधिकारियों ने इसे मानवीय त्रुटि मानते हुए संबंधित परिणाम को निरस्त कर दिया और संशोधित पीईटी परिणाम जारी किया।

Advertisements
BRABU में PhD PAT परिणाम बदला,छात्र अविनाश कुमार का अनशन समाप्त
BRABU में PhD PAT परिणाम बदला,छात्र अविनाश कुमार का अनशन समाप्त

इसी क्रम में मनोविज्ञान (Psychology) विषय में भी एक अभ्यर्थी का परिणाम रद्द किया गया। बताया गया कि सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थी का चयन आरक्षित श्रेणी के तहत दर्ज हो गया था। वहीं अर्थशास्त्र (Economics) विषय के परिणाम में भी आवश्यक संशोधन किया गया। इन बदलावों के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने पीएचडी नामांकन की अंतिम तिथि 14 जुलाई तक बढ़ाने की घोषणा की, ताकि संशोधित परिणाम के आधार पर अभ्यर्थियों को आवेदन का पर्याप्त अवसर मिल सके।

BRABU प्रशासनिक निर्णय के बाद विश्वविद्यालय के अधिकारी छात्र प्रतिनिधियों से वार्ता के लिए पहुंचे। बातचीत सफल रहने पर पूर्व मंत्री और विश्वविद्यालय अधिकारियों ने छात्र अविनाश कुमार को जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया। इस दौरान कई छात्र नेता और सामाजिक प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

छात्र नेता डॉ. चंदन यादव ने कहा कि यह छात्रों के संघर्ष की बड़ी जीत है। उनके अनुसार, लगातार आंदोलन और लोकतांत्रिक तरीके से किए गए विरोध के कारण विश्वविद्यालय प्रशासन को अपना निर्णय बदलना पड़ा। वहीं Golden Singh ने डॉ. चंदन यादव पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की। मौके पर नीलाभ, अक्षय वसंत और तैयब खान सहित कई छात्र एवं समर्थक उपस्थित थे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.