Muzaffarpur 31 May : RC College आज दिनांक 31 May को RC College सकरा में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा विश्व तंबाकू निषेध दिवस महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में व्याख्यान सह शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया.
RC College में विश्व तंबाकू निषेध दिवस
कार्यक्रम का विषय प्रवेश करते हुए डॉक्टर संतोष कुमार (हिंदी विभाग ) कार्यक्रम पदाधिकारी के रूप में कहा कि तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है. इससे सभी को दूर रहना चाहिए क्योंकि इससे कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी होती है. डॉक्टर सुबा लाल पासवान मनोविज्ञान विभाग द्वारा कहा गया कि तंबाकू से होने वाली बीमारियों से समाज को विशेष कर रही युवाओं को जागरूक करने की आवश्यकता है. डॉक्टर बलराम कुमार हिंदी विभाग द्वारा कहा गया कि हम सभी को अपने व्यक्तिगत स्तर से समाज को जागरूक करने की आवश्यकता है तभी जाकर सामाजिक बुराई को दूर कर सकते हैं.

सभा की अध्यक्षता कर रहे डॉक्टर विकास कुमार प्राचार्य ने इसे विस्तार पूर्वक छात्र-छात्राओं के बीच रखा एवं उन्होंने अनेक उदाहरण देकर छात्र-छात्राओं को इससे दूर रहने की सलाह दी और कहा कि हम सभी मिलकर ही इस सामाजिक बुराई से समाज को मुक्त कर सकते हैं.

RDS College में “वर्ल्ड नो टोबैको डे” https://t.co/1q1qoGlH8H #Muzaffarpur #goltoo @brabu_ac_in
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) May 31, 2024
सभा का मंच संचालन डॉक्टर प्रणव प्रेमी एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर प्रियंका कुमारी द्वारा किया गया.
मौके पर उपस्थित रहे डॉक्टर शांतनु सौरव, डॉक्टर सिद्धेश्वर, डॉक्टर संतोष कुमार, डॉक्टर कायनात, डॉक्टर मंजरी, डॉक्टर अरित्रा सुमन, डॉक्टर स्वाति रानी, डॉक्टर अजय कुमार, डॉक्टर राजकुमार मेहता, डॉक्टर पंकज कुमार लाभ, डॉ रवि शंकर और सभी शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राए .

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।