Muzaffarpur 3 October : रामदयालु सिंह महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ रजनीश कुमार गुप्ता ने रामेश्वर चेथरु महाविद्यालय सकरा RC College Sakra का निरीक्षण किया। कला और विज्ञान संकाय के सैद्धांतिक वर्ग संचालन, प्रायोगिक कक्षा संचालन, आधारभूत संरचना, लाइब्रेरी, छात्रों एवं शिक्षकों की उपस्थिति, कैश बुक आदि का अवलोकन किया।

RC College Sakra छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने का सुझाव
उन्होंने कॉलेज में छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने का सुझाव दिया। कॉलेज की व्यवस्था में बदलाव एवं सुधार पर हर्ष जारी किया। शिक्षकों को सुझाव देते हुए कहा कि नए सिलेबस के अनुसार अपने को अपग्रेड करें और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक माहौल बनाने में अग्रणी भूमिका निभाएं। कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए सेमिनार, डिबेट, वर्कशॉप आदि का आयोजन समय-समय पर होते रहना चाहिए। एनएसएस की गतिविधि और खेल के कार्यक्रम भी लगातार होने चाहिए।

Delhi NCR Earthquake दिल्ली-NCR में महसूस किए गए जबरदस्त भूकंप के झटकेhttps://t.co/KdHFR5akVI#earthquake
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) October 3, 2023
RC College Sakra प्राचार्य डॉ विकास कुमार
प्राचार्य डॉ विकास कुमार ने कहा कि बिहार सरकार, राज भवन व विश्वविद्यालय के निर्देशों का अनुपालन शतप्रतिशत सुनिश्चित किया जा रहा है। बताया कि निरीक्षण के दौरान जो सुझाव दिए गए हैं उसपर त्वरित गति से पालन किया जाएगा।
मौके पर कॉलेज के सभी शिक्षक, अतिथि प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
#rccollege #Muzaffarpur

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।