Headlines

RC College Sakra की प्राचार्य बनी डॉ.अमिता शर्मा

RC College Sakra RC College Sakra
Advertisements

Muzaffarpur 24 June : आज दिनांक 24.6.2024 को पूर्व सीसीडीसी एवं आरडीएस कॉलेज, भौतिक विभाग की प्राध्यापक डॉ अमिता शर्मा ने RC College Sakra में प्राचार्य का पदभार ग्रहण किया।

RC College Sakra की प्राचार्य

RC College Sakra की प्राचार्य बनी डॉ.अमिता शर्मा

कॉलेज का नैक मूल्यांकन कराया जाएगा: प्राचार्य डॉअमिता शर्मा
कॉलेज में विशेष कर लड़कियों के लिए सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए जाएंगे।

RC College Sakra की प्राचार्य बनी डॉ.अमिता शर्मा

आरसी कॉलेज सकरा के निवर्तमान प्राचार्य डॉ विकास कुमार द्वारा मैडम का जोरदार स्वागत शाल और फूल माला के साथ किया गया एवं प्राचार्य के रूप में पदभार ग्रहण कराया। नवनियुक्त प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा द्वारा यह घोषणा किया गया कि महाविद्यालय विकास के लिए सर्वप्रथम लड़कियों के विकास के लिए सर्टिफिकेट कोर्स एवं नैक मूल्यांकन कराने की आवश्यकता है I सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों के सहयोग से कॉलेज का चतुर्दिक विकास किया जाएगा। नियमित वर्ग संचालन एवं छात्रों की 75% उपस्थित पर बल दिया जाएगा।

महाविद्यालय परिवार के डॉ सुबालाल पासवान, मनोविज्ञान विभाग, श्री प्रदीप कुमार प्रधान सहायक, डॉ रविशंकर सिंह पुस्तकालयाध्यक्ष, श्री सौम्य प्रवीण लेखापाल , श्री महेंद्र प्रसाद, श्री हरिश्चंद्र ठाकुर, श्री रणजीत पासवान,श्री घनश्याम राय, श्रीमती बेबी कुमारी, श्री राकेश कुमार , श्री महेश्वर प्रसाद , श्री मनीष कुमार , श्री विजय राम, एवं छात्र, छात्राएं ,उपस्थित थे I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *