Headlines

RC College, Sakra में ‘डिजिटल वेलबींइग डिजिटल लाइफस्टाइल और डिजिटल स्ट्रेस’ पर सेमिनार

Shaheed Diwas
Advertisements

Muzaffarpur 28 May : आज दिनांक 29 मई को RC College Sakra में मनोविज्ञान विभाग द्वारा एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन “डिजिटल वेलबींइग डिजिटल लाइफस्टाइल और डिजिटल स्ट्रेस” विषय पर महाविद्यालय के सभागार कक्ष में आयोजित किया गया.

RC College, Sakra में सेमिनार

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर अनामिका, सहायक प्राध्यापक, मनोविज्ञान विभाग जमुनी लाल कॉलेज हाजीपुर, डॉक्टर सौरव राज, सहायक अध्यापक मनोविज्ञान विभाग आरडीएस कॉलेज मुजफ्फरपुर, डॉक्टर देवा श्रुति घोष, सहायक प्राध्यापक मनोविज्ञान विभाग एमडीडीएम कॉलेज, मुजफ्फरपुर उपस्थित रहे.

RC College, Sakra में सेमिनार
RC College, Sakra में सेमिनार

डॉक्टर अनामिका द्वारा डिजिटल वेलबींइग को विस्तार पूर्वक रखा गया. डॉक्टर सौरव राज के द्वारा बताया गया कि समान स्मार्टफोन का प्रभाव हमारे जीवन को व्यापक रूप से प्रभावित कर रहा है. बच्चों को गेमिंग एप के द्वारा हिंसक बनाया जा रहा है जिसे बच्चों के बीच जागरूकता बढ़ा कर रोका जा सकता है.

RC College, Sakra में सेमिनार
RC College, Sakra में सेमिनार

डॉ देवा श्रुति घोष के द्वारा छात्रों के बीच बताया गया कि हम स्मार्टफोन के प्रभाव को अपने दैनिक जीवन में कैसे नियंत्रित कर सकते हैं. हमें कितना समय स्मार्टफोन को देना चाहिए जिससे यह हमारे लिए लाभदायक हो सकता है.
प्राचार्य डॉ विकास कुमार के द्वारा छात्रों को बताया गया कि इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का उपयोग सावधानी पूर्वक करना चाहिए.

RC College, Sakra में सेमिनार
RC College, Sakra में सेमिनार


विषय प्रवेश सेमिनार के आयोजन सचिव डॉक्टर सुबा लाल पासवान, विभाग अध्यक्ष मनोविज्ञान विभाग के द्वारा किया गया.
मंच संचालन प्रणव प्रेमी के द्वारा किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर संतोष कुमार हिंदी विभाग द्वारा किया गया.

Shaheed Diwas
Shaheed Diwas


सभा में उपस्थित रहे डॉक्टर शांतनु सौरव, डॉक्टर कायनात, डॉक्टर अरित्रा सुमन , डॉक्टर स्वाति रानी, डॉक्टर सिद्धेश्वर झा, डॉक्टर संतोष कुमार, डॉक्टर अजय कुमार, डॉ राजकुमार मेहता, डॉक्टर पंकज कुमार लाभ, डॉ रवि शंकर सिंह, डॉक्टर बलराम कुमार, शिक्षकेतर कर्मी एवं छात्र छात्राएं भी उपस्थित रहे.