www.goltoo.in

RDS College में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता के चौथे दिन एथलेटिक्स स्पर्धाओं की शुरुआत

March 12, 2026 | by Goltoo

goltoo – 2026-03-12T220953.35612

Muzaffarpur 12 March : RDS College, मुजफ्फरपुर में 9 से 13 मार्च तक आयोजित वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता के चौथे दिन प्राचार्य प्रो. शशि भूषण कुमार ने एथलेटिक्स स्पर्धाओं का शुभारंभ किया। इस दौरान विभिन्न दौड़, शॉट पुट, हाई जंप और लॉन्ग जंप प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं।

RDS College में खेल-कूद प्रतियोगिता के चौथे दिन एथलेटिक्स

RDS College (आरडीएस कॉलेज) में 9 से 13 मार्च तक आयोजित वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता के चौथे दिन एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. शशि भूषण कुमार द्वारा किया गया।

RDS College में खेल-कूद प्रतियोगिता के चौथे दिन एथलेटिक्स
RDS College में खेल-कूद प्रतियोगिता के चौथे दिन एथलेटिक्स
RDS College में खेल-कूद प्रतियोगिता के चौथे दिन एथलेटिक्स
RDS College में खेल-कूद प्रतियोगिता के चौथे दिन एथलेटिक्स
RDS College में खेल-कूद प्रतियोगिता के चौथे दिन एथलेटिक्स
RDS College में खेल-कूद प्रतियोगिता के चौथे दिन एथलेटिक्स
RDS College में खेल-कूद प्रतियोगिता के चौथे दिन एथलेटिक्स
खेल-कूद प्रतियोगिता के चौथे दिन एथलेटिक्स

इस अवसर पर विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद का झंडा फहराया गया। इसके बाद खिलाड़ियों ने खेल भावना और अनुशासन बनाए रखने की शपथ ली तथा खिलाड़ियों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया।

RDS College
RDS College

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में एलएस कॉलेज के डॉ. राजेश अनुपम भी उपस्थित रहे। प्राचार्य के अलावा डॉ. नीरज मिश्रा, प्रो. रमेश गुप्ता, प्रो. संजय सुमन, प्रो. आनंद दुबे आदि शिक्षकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में प्रो. कृतिका वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

RDS College

चौथे दिन एथलेटिक्स की कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें 100 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर दौड़, शॉट पुट, हाई जंप और लॉन्ग जंप जैसी स्पर्धाएं शामिल रहीं। प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

बताया गया कि 13 मार्च को वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का अंतिम दिन होगा, जिसमें कई फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे और विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

RELATED POSTS

View all

view all