Muzaffarpur 6 April : RDS College, मुजफ्फरपुर के BBA विभाग में सेमेस्टर 2, 4 और 6 की कक्षाएं आज से शुरू हो गईं। कोऑर्डिनेटर डॉ. कृतिका वर्मा ने छात्रों को नियमित उपस्थिति, समय पालन और रूटीन डिस्कशन के माध्यम से विषय की गहन समझ विकसित करने पर जोर दिया।
RDS College में BBA सेमेस्टर 2, 4 और 6 की कक्षाएं शुरू
RDS Colleg, मुजफ्फरपुर के BBA विभाग में सेमेस्टर 2, 4 एवं 6 की कक्षाएं आज से विधिवत प्रारंभ हो गईं। कक्षाओं की शुरुआत के साथ ही विभाग में शैक्षणिक माहौल उत्साहपूर्ण हो गया है। BBA कोऑर्डिनेटर डॉ. कृतिका वर्मा ने सभी विद्यार्थियों से नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहने और समय का पालन करने की अपील की।

डॉ. वर्मा ने कहा कि कक्षाओं के दौरान पाठ्यक्रम से संबंधित नियमित चर्चा (Routine Discussions) भी कराई जा रही है, ताकि विद्यार्थियों में विषय की गहरी समझ विकसित हो सके और वे परीक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान में भी मजबूत बनें। उन्होंने छात्रों को अनुशासन, समयबद्धता और सक्रिय सहभागिता को सफलता की कुंजी बताया।
कक्षाओं के सुचारु संचालन और बेहतर शैक्षणिक रणनीति को लेकर डॉ. कृतिका वर्मा ने रिसोर्स पर्सन्स के साथ एक विशेष बैठक भी आयोजित की। बैठक में सेमेस्टरवार पाठ्यक्रम, क्लास शेड्यूल, असाइनमेंट, प्रेजेंटेशन और इंटरैक्टिव सेशन पर विस्तार से चर्चा की गई।
Muzaffarpur में बेखौफ अपराधी: BRABU VC आवास पर थाने के सामने बम फेंक फरार, विश्वविद्यालय परिसर में दहशत https://t.co/FwRYa68X3e #Muzaffarpur #crime @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/UxETkSPVZD
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) April 6, 2026
इस बैठक में विभाग के प्रमुख रिसोर्स पर्सन्स और शिक्षकों ने भाग लिया, जिनमें Assistant प्रमोद , पुष्कर, कात्यायनी, विनय कुमार, वकील अहमद, विवेक कुमार और मुज्जमिल शामिल रहे। सभी ने छात्रों को गुणवत्तापूर्ण प्रबंधन शिक्षा उपलब्ध कराने और इंडस्ट्री-ओरिएंटेड लर्निंग पर जोर देने की बात कही।
विभाग की इस पहल से विद्यार्थियों में नई ऊर्जा देखने को मिल रही है। कॉलेज प्रशासन को उम्मीद है कि नियमित कक्षाओं और रूटीन डिस्कशन से BBA छात्रों के अकादमिक प्रदर्शन में सकारात्मक सुधार होगा।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।