Headlines

RDS College के रसायनशास्त्र विभाग के तत्वावधान में रोजगार मेला का आयोजन 16 दिसंबर को

RDS College RDS College
Advertisements

Muzaffarpur 14 December : RDS College रामदयालु सिंह महाविद्यालय के रसायनशास्त्र विभाग के तत्वावधान में रोजगार मेला का आयोजन होगा.

RDS College

RDS College के रसायनशास्त्र विभाग के तत्वावधान में रोजगार मेला का आयोजन 16 दिसंबर को
RDS College के रसायनशास्त्र विभाग के तत्वावधान में रोजगार मेला का आयोजन 16 दिसंबर को

रसायन शास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ राजेश कुमार ने बताया कि गुजरात की ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल कंपनी 16 दिसंबर को रोजगार मेला का आयोजन करेगी। इसमें रसायन शास्त्र एवं इंडस्ट्रियल केमेस्ट्री से स्नातक एवं स्नातकोत्तर के छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं। विश्वविद्यालय एवं अन्य कॉलेज के छात्र-छात्राओं के लिए भी इसमें प्लेसमेंट की सुविधा होगी।
कंपनी के विशेषज्ञ छात्र-छात्राओं से लिखित एवं साक्षात्कार के आधार पर चयन करेंगे। कंपनी के द्वारा आकर्षक पैकेज की सुविधा होगी।

ज्ञात हो कि ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज लिमिटेड फार्मास्युटिकल्स के क्षेत्र में काम करने वाली बड़ी कंपनी है। यह 700 से ज्यादा वैश्विक फार्मास्यूटिकल कंपनी के साथ मिलकर काम करती है।