Headlines

RDS College में पूर्व वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ भरत प्रसाद मिश्रा के निधन पर शोक सभा

SKJ Law College
Advertisements

Muzaffarpur 29 July : RDS College भूगोल विभाग के पूर्व वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ भरत प्रसाद मिश्रा के निधन पर प्राचार्य कक्ष में शोक सभा का आयोजन किया गया।

RDS College में शोक सभा

दुख की इस घड़ी में प्राचार्य डॉ अनिता सिंह ने कहा कि भरत बाबू भूगोल के विद्वान और कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक थे। उनके निधन से पूरा कॉलेज परिवार शोकाकुल है। उनके निधन से शिक्षा जगत की अपूरणीय क्षति हुई है। हम सभी उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

RDS College में शोक सभा
RDS College में शोक सभा


प्रो रमेश प्रसाद गुप्ता ने कहा कि भरत बाबू नेक दिल इंसान के साथ-साथ महान भूगोलवेत्ता थे। हम सभी उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं।


शोक सभा में डॉ नीलिमा झा, डॉ सत्येंद्र प्रसाद सिंह, डॉ संजय कुमार सुमन, डॉ आर एन ओझा, डॉ पूनम कुमारी, डॉ एम एन रिजवी, डॉ आशुतोष मिश्रा, डॉ हसन रजा, डॉ रजनीकांत पांडे, डॉ आनंद प्रकाश दुबे, डॉ प्रियंका दिक्षित, डॉ मंजरी आनंद, डॉ सारिका चौरसिया, डॉ कृतिका वर्मा, डॉ अनुराधा पाठक, डॉ सरोज पाठक, डॉ नीलू कुमारी, डॉ वंदना, डॉ अंजनी शुक्ला, डॉ मोहाली, डॉ अपर्णा, डॉ भैरवी, डॉ दिनेश तिवारी, श्री पंकज भूषण, मनीष कुमार आदि उपस्थित थे।