Muzaffarpur 26 September : RDS College के इंडस्ट्रियल फीश एंड फिशरीज विभाग सत्र 2024-27 के छात्र-छात्राओं ने स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत एक सप्ताह का प्रशिक्षण आईसीएआर- सेंट्रल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फिशरीज एजुकेशन कोलकाता में प्राप्त किया।
RDS College इंडस्ट्रियल फीस एंड फिशरीज
मत्स्य वैज्ञानिकों ने छात्रों को मछली पालन में प्रयुक्त होने वाले आहार, पोषण की आवश्यकताएं, विभिन्न प्रकार के भोजन एवं मछली पालन के अत्याधुनिक तरीकों के बारे में विस्तार से बताया। एक सप्ताह के शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छात्रों ने विभिन्न प्रकार के मछलियों के पालन एवं उसके भोजन के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण प्राप्त किया।

मत्स्य वैज्ञानिकों ने बताया कि इस कार्यशाला का उद्देश्य सरकारी व निजी क्षेत्र में मछली पालन, जलीय कृषि और मत्स्य प्रबंधन से संबंधित विभिन्न प्रकार के क्षेत्र में अपने करियर को संवारा जा सकता है। मछली के स्वस्थ आहार, उनके पाचन, आंत के कामकाज और समग्र स्वास्थ्य पर पोषण के प्रभाव के बारे में भी जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के अंतिम दिन सभी छात्र-छात्राओं को सेंट्रल इंस्टीट्यूट आफ फिशरीज एजुकेशन संस्था द्वारा प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी दिया गया।


प्राचार्य डॉ शशि भूषण कुमार ने प्रशिक्षण से लौट सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि रामदयालु सिंह महाविद्यालय इंडस्ट्रियल फीस एंड फिशरीज विभाग कॉलेज का का एक अनूठा विभाग है, जो रोजगार के अवसर पैदा करने, सतत मत्स्य पालन को बढ़ावा देने, खाद्य सुरक्षा में सुधार करने के साथ-साथ वैज्ञानिक अनुसंधान और प्रबंधन को बढ़ावा देने का कार्य करता है। यहां के छात्र पूरे देश भर में फीस एंड फिशरीज के क्षेत्र में रोजगार के साथ-साथ नौकरी के क्षेत्र में भी अच्छा कर रहे हैं।
LS College में ‘स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत’ अभियान की शुरुआत https://t.co/sRR6ZnJqNx #Muzaffarpur @LS_College pic.twitter.com/TLmzv3bIjf
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) September 26, 2025
इंडस्ट्रियल फिश एंड फिशरीज विभाग के समन्वयक डॉ आशुतोष मिश्रा, प्रो कुमारी प्रियंका, डॉ पूनम कुमारी, डॉ प्रबाल चटर्जी, डॉ कौशल किशोर मिश्रा, श्री दिलीप कुमार, पुष्पा ठाकुर, कुंदन कुमार आदि ने प्रशिक्षण से लौटे छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी।
प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों में छात्र अभिनव आनंद, विद्यानंद सागर, गोल्डी कुमारी, कुमार सक्षम, आदित्य प्रकाश, मनीष कुमार, राघव राज, नीरज कुमार, यशवंत कुमार, अजीत कुमार, अतुल कुमार, विकास कुमार, मंजीत कुमार, अमीषा कुमारी, मो मोजाहिद, नवनीत कुमार एवं राहुल कुमार मौजूद थे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।