Headlines

RDS College कैडेट पियूष राज का ऑल इंडिया थल सैनिक कैम्प 2025 के लिए चयन

RDS College और 32 बिहार बटालियन एन.सी.सी. RDS College और 32 बिहार बटालियन एन.सी.सी.
Advertisements

Muzaffarpur 31 August : RDS College और 32 बिहार बटालियन एन.सी.सी. के लिए गर्व का क्षण है कि कॉलेज के कैडेट पियूष राज का चयन प्रतिष्ठित ऑल इंडिया थल सैनिक कैम्प – 2025 (AITSC-25) के लिए हुआ है। यह शिविर डी.जी. एन.सी.सी. कैम्प, परेड ग्राउंड, दिल्ली कैंट में 1 से 12 सितम्बर 2025 तक आयोजित किया जाएगा।

RDS College और 32 बिहार बटालियन एन.सी.सी.

RDS College और 32 बिहार बटालियन एन.सी.सी.
RDS College और 32 बिहार बटालियन एन.सी.सी.

इस भव्य आयोजन में बिहार एवं झारखंड निदेशालय से कुल 91 कैडेट भाग लेंगे। यह शिविर देशभर के श्रेष्ठ एन.सी.सी. कैडेट्स (लड़के एवं लड़कियाँ) को एक मंच पर लाकर उनकी प्रतिभा, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करेगा।

RDS College और 32 बिहार बटालियन एन.सी.सी.

थल सैनिक कैम्प (TSC) के उद्देश्य:

एन.सी.सी. कैडेट्स (आर्मी विंग) को सेना-केंद्रित प्रतियोगिताओं से गुज़ारना तथा योग्य कैडेट्स को भारतीय सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करना।

गणतंत्र दिवस बैनर हेतु प्रतियोगिताओं के माध्यम से स्वस्थ प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करना।

कैडेट्स में अनुशासन, नेतृत्व, सौहार्द्र एवं राष्ट्रीय एकता की भावना का विकास करना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *