Muzaffarpur 17 March : RDS College रामदयालू सिंह महाविद्यालय की नव नियुक्त प्राचार्या प्रोफेसर (डॉक्टर) अनिता सिंह को ब्रह्मर्षि विकास संगठन मुजफ्फरपुर ने सम्मानित किया.
आज ब्रम्हर्षि विकास संगठन मुजफ्फरपुर का प्रतिनिधिमंडल श्री सुनील कुमार, महासचिव,श्री उपेंद्र कुमार,उपमहासचिव,श्री अमित कुमार,मीडिया प्रभारी, के नेतृत्व में सभी ने प्रोफेसर(डॉक्टर) अनिता सिंह रामदयालू सिंह महाविद्यालय के नव नियुक्त प्राचार्या को नव दायित्व के लिए सम्मानित एवम अभिनंदन किया।
RDS College की नव नियुक्त प्राचार्या डॉ. अनिता सिंह

प्रोफेसर(डॉक्टर)अनिता सिंह,रामदयालू सिंह महाविद्यालय में अंग्रेजी विषय की प्राध्यापक एवम विभागाध्यक्ष के रूप में कार्यरत थी। 20 जनवरी 1992 को महाविद्यालय में कार्यरत हैं तथा 2 मार्च 2024 को प्राचार्या के रूप में महाविद्यालय में योगदान दिया है।

आज मिलकर लगा की सरस्वती के साक्षात अवतार है ,साथ ही पूरे परिवार पर सरस्वती की साक्षात कृपा है। पति श्री संजीव कुमार जी इंजीनियर पद से सेवानिवृत है,पुत्र श्री शार्दुल कश्यप एवम पुत्री सुश्री सौम्या कश्यप दोनो इंजीनियर है। स्वसूर श्री कालिका कुमार सिंह एवम सासू श्रीमती जानकी सिंह भी उतने ही भद्र, सुसंस्कृत एवम सज्जनता की साक्षात प्रतिमूर्ति है।प्राचार्या के पिता सेवानिवृत प्रोफेसर ओम प्रकाश आर्य,कॉमर्स कॉलेज पटना के अंग्रेजी विभागाध्यक्ष थे।
RDS College नैक में अच्छा ग्रेड हमारा लक्ष्य- डॉ अनिता सिंह https://t.co/kREzNNGq30 #rdscollege #Muzaffarpur
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) March 17, 2024
महाविद्यालय के प्राध्यापको, कर्मचारियों ने बताया की नवनियुक्त प्राचार्या से सभी अत्यंत प्रसन्न है। महाविद्यालय में शैक्षणिक वातावरण निर्माण करने, सफाई, प्रशासनिक ईमानदारी के प्रति ईमानदार प्रयास की अद्भुत मिसाल है। समय का पालन सभी के लिए अनिवार्य है।
ब्रम्हर्षि परिवार उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है एवम महाविद्यालय के बच्चो के सुनहरे भविष्य के प्रति आशान्वित है।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।