Headlines

RDS College स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान विभाग ने ग्रामीण विकास पर किया सर्वेक्षण

SKJ Law College
Advertisements

Muzaffarpur 30 September : RDS College के स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. रजनी कान्त पाण्डेय के नेतृत्व में एक शोध सर्वेक्षण किया गया।

RDS College स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान विभाग

SKJ Law College

इस सर्वेक्षण में स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष के छात्र माधव मुकुंद मुरारी और मोनिका कुमारी, स्नातक तृतीय वर्ष की छात्राएँ स्वाति, राजनंदिनी, अंशु, तथा स्नातक प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राएँ अनुष्का और नितिन ने भाग लिया। सर्वेक्षण का मुख्य विषय “ग्रामीण बिहार के विकास प्रतिमान” था, जिसके तहत थुमहा ग्राम में व्यापक अध्ययन किया गया।

SKJ Law College

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. अनीता सिंह ने इस शोध दल को रवाना करते समय कहा, “समुदाय के साथ संस्थाओं का जुड़ाव समय की मांग है। इस प्रकार के शोध समाज और शिक्षा के बीच के अंतर को पाटने का काम करते हैं।”

RDS College प्राचार्या प्रो. अनीता सिंह एवं विभागाध्यक्ष डॉ रजनीकांत के साथ शोध दल
RDS College प्राचार्या प्रो. अनीता सिंह एवं विभागाध्यक्ष डॉ रजनीकांत के साथ शोध दल
SKJ Law College
महाविद्यालय शोध दल

शोध सर्वेक्षण के दौरान छात्रों ने ग्रामीण क्षेत्र की चुनौतियों और विकास की संभावनाओं पर विशेष ध्यान केंद्रित किया, जिससे बिहार के विकासशील प्रतिमानों पर मूल्यवान जानकारी एकत्र की जा सके।