Muzaffarpur 31 March : RDS College के प्राचार्य डॉ अनिता सिंह ने घोषणा की है कि कॉलेज परिसर में स्थित पोखर का जीर्णोद्धार किया जाएगा। पोखर के महत्वपूर्णता को समझते हुए, इसका जीर्णोद्धार न केवल पर्व त्यौहार के लिए ही किया जा रहा है, बल्कि जल संकट जैसी समस्या से निपटने के लिए भी।
RDS College पोखर
प्राचार्य डॉ अनिता सिंह ने बताया कि पोखर के नियमित सफाई की व्यवस्था की जा रही है। पोखर में जमा कचरा साफ करने के लिए अभियान शुरू किया गया है और इसमें एनएसएस के स्वयंसेवक भी शामिल होंगे।

पोखर की घेराबंदी की जाएगी और चारों तरफ से पेड़-पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही, पोखर में सीढ़ियों का निर्माण भी किया जाएगा ताकि जल का उपयोग और छठ पर्व के समय लोगों को कोई दिक्कत ना हो।

जल की सफाई के लिए ब्लीचिंग पाउडर और चूना समय-समय पर डाला जाएगा। पोखर में कचरा न फेंकने के लिए एक निगरानी समिति की भी गठन होगी, और साफ-सफाई के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।
Bihar Board Matric Results 2024 बिहार बोर्ड के टॉपर्स को नकद https://t.co/k0IQ6YmtIC #BiharBoardResult pic.twitter.com/c9LIO6aNnP
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) March 31, 2024
डॉ अनिता सिंह ने इस समय का महत्व बताते हुए कहा कि धीरे-धीरे गर्मी बढ़ रही है, इसलिए पोखर में जल संकट ना हो, इसके लिए जल संग्रह हेतु विशेष व्यवस्था की जाएगी।
यह कदम पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो कॉलेज के छात्रों और कर्मचारियों के साथ-साथ समाज के लिए भी एक प्रेरणास्त्रोत हो सकती है।
#rdscollege #Muzaffarpur

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।