Muzaffarpur 6 April : RDS College आरडीएस कॉलेज सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में मतदाता अधिकार एवं मतदान के प्रति जागरूकता हेतु कॉलेज में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन 8 अप्रैल को आयोजित किया गया है। इसमें कला, विज्ञान, वाणिज्य, एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रम के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं।
RDS College में पोस्टर प्रतियोगिता

सांस्कृतिक समिति की संयोजिका डॉ तूलिका सिंह ने कहा कि मतदान के अधिकार एवं महत्व को केंद्र में रखकर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसका विषय होगा मतदान साक्षरता, एक वोट की ताकत, परिवर्तन के लिए वोट, बेहतर भारत निर्माण के लिए वोट और सुनहरे भविष्य के लिए वोट। पोस्टर प्रतियोगिता के बाद अव्वल आने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा। मौके पर मतदान की महत्ता पर विशेषज्ञ द्वारा व्याख्यान भी होगा।
RDS College में बीएड की प्रथम दिन की परीक्षा कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण संपन्न https://t.co/8vxMTkWMHo#Muzaffarpur #rdscollege pic.twitter.com/K8AGWOwmEt
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) April 4, 2024
सांस्कृतिक समिति की बैठक में संयोजिका डॉ तूलिका के साथ डॉ आशीष कांता, डॉ नीरज, डॉ सरोज पाठक, और डॉ अनुराधा पाठक मौजूद थे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।