Headlines

RDS College रामदयालु बाबू की स्मृति में छात्रों ने गीत- संगीत का आयोजन किया

RDS College
Advertisements

Muzaffarpur 29 November : RDS College में रामदयालु बाबू की स्मृति में छात्रों ने आज गीत- संगीत का आयोजन किया।

RDS College गीत- संगीत

छात्र केशव ने गिटार पर गीत की प्रस्तुति की..
“चलते चलते मेरे यह गीत याद रखना,
कभी अलविदा ना कहना”
इस गीत पर हारमोनियम पर संगत सारस्वत ने किया।
शिक्षक और छात्रों ने मिलकर इस गीत को समूह में गाया।

RDS College शिक्षक और छात्रों ने मिलकर गीत को समूह में गाया।
RDS College शिक्षक और छात्रों ने मिलकर गीत को समूह में गाया।

प्राचार्य डॉ अनिता सिंह ने “जीना इसी का नाम है” फिल्म का गीत गाकर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया।
किसी के मुस्कुराहट पर हो निसार,
किसी का दर्द मिल सके तो ले उधार,
किसी के वास्ते हो तेरे दिल में प्यार ,
जीना इसी का नाम है……

RDS College छात्र-छात्राओं ने संगीत संध्या की शुरुआत में स्वागत गीत गाया।
RDS College छात्र-छात्राओं ने संगीत संध्या की शुरुआत में स्वागत गीत गाया।

वहीं छात्र-छात्राओं ने संगीत संध्या की शुरुआत में स्वागत गीत गाया।
इसके साथ ही छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत का भी प्रस्तुति किया। गिटार और हारमोनियम के संगत से क्लासिकल गायन की भी प्रस्तुति की गई।

RDS College प्राचार्य डॉ अनिता सिंह ने "जीना इसी का नाम है" फिल्म का गीत गाकर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया।
RDS College प्राचार्य डॉ अनिता सिंह ने “जीना इसी का नाम है” फिल्म का गीत गाकर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया।

संगीत और गायन की प्रस्तुति में आलिया, आयशा, हर्ष, केशव, नितिन, प्रणव और सास्वत की प्रस्तुति ने श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया. वहीं प्राचार्य के साथ गायन में डॉ नीलिमा झा, डॉ रजनीकांत पांडे, डॉ प्रमोद कुमार, डॉ सारिका चौरसिया, डॉ आशीष कांता, डॉ तूलिका सिंह, डॉ प्रियंका दिक्षित, एवं डॉ ललित किशोर ने भाग लिया।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ अनिता सिंह ने कहा कि छात्र-छात्राओं ने संगीत की बेहतरीन प्रस्तुति की है। सभी छात्र-छात्राओं का उन्होंने उत्साह वर्धन किया और कहा कि हर विभाग में संगीत के प्रति अभिरुचि रखने वाले छात्र-छात्राओं के लिए संगीत प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक टीम द्वारा संगीत एवं नृत्य का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। आगे कॉलेज की सांस्कृतिक कमेटी के माध्यम से छात्रों में सांस्कृतिक जागरूकता के लिए पहल भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *