Headlines

RDS College में “राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020” पर 24 अप्रैल को सेमिनार

Service Regularization
Advertisements

Muzaffarpur 21 April : RDS College के श्री कृष्ण सभा भवन में ” राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 “पर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा।

RDS College
RDS College

RDS College Seminar

इसकी अध्यक्षता बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर दिनेश चंद्र राय करेंगे। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में एलएस कॉलेज हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष एवं विश्वविद्यालय कॉलेज इंस्पेक्टर आर्टस डॉ प्रमोद कुमार व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे। माननीय कुलपति प्रोफेसर दिनेश चंद्र राय अंतर्राष्ट्रीय शैक्षणिक अनुभव को साझा करेंगे।

RDS College में " राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020" पर 24 अप्रैल को सेमिनार
RDS College में ” राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020″ पर 24 अप्रैल को सेमिनार

कार्यक्रम की सफलता के लिए प्राचार्य डॉ अनिता सिंह के नेतृत्व में तैयारी समिति की बैठक की गई।

प्राचार्य डॉ अनिता सिंह ने बताया कि सेमिनार का महत्व शिक्षक और छात्रों में ज्ञान के उचित प्रवाह और सक्रिय भागीदारी बनाए रखने के लिए होती है। इसी दृष्टि से नई शिक्षा नीति 2020 पर सेमिनार आयोजित है। वर्तमान समय में नई शिक्षा की आवश्यकता क्यों? नई शिक्षा नीति में छात्र और शिक्षक की भागीदारी क्या होनी चाहिए? नई शिक्षा नीति के मुख्य बिंदु क्या-क्या हैं.

RDS College में " राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020" पर 24 अप्रैल को सेमिनार
RDS College में ” राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020″ पर 24 अप्रैल को सेमिनार

प्राचार्य डॉ अनिता सिंह ने बताया कि सेमिनार का महत्व शिक्षक और छात्रों में ज्ञान के उचित प्रवाह और सक्रिय भागीदारी बनाए रखने के लिए होती है। इसी दृष्टि से नई शिक्षा नीति 2020 पर सेमिनार आयोजित है। वर्तमान समय में नई शिक्षा की आवश्यकता क्यों? नई शिक्षा नीति में छात्र और शिक्षक की भागीदारी क्या होनी चाहिए? नई शिक्षा नीति के मुख्य बिंदु क्या-क्या हैं? इन्हीं बिंदुओं को केंद्र में रखकर नई शिक्षा नीति पर विमर्श किया जाएगा। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में प्रश्ननोत्तर सत्र का आयोजन किया जाएगा जिसमें छात्र-छात्राएं मुख्य वक्ता से नई शिक्षा नीति से संबंधित जिज्ञासाओं का सामाधान करेंगे।


मौके पर डॉ सत्येंद्र प्रसाद सिंह, डॉ नीलिमा झा, डॉ रमेश प्रसाद गुप्ता, डॉ रामकुमार, डॉ संजय कुमार सुमन, डॉ एमएन रिजवी, डॉ श्याम बाबू शर्मा, डॉ पी के चौधरी, डॉ तूलिका सिंह, डॉ श्रुति मिश्रा, डॉ सारिका चौरसिया, डॉ प्रियंका दिक्षित एवं पीआरओ डॉ ललित किशोर मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *