Headlines

RDS College में बिहार स्टार्टअप नीति 2022 पर जागरूकता कार्यक्रम और ‘प्रतियोगिता’ विचार चुनौती का आयोजन

RDS College RDS College
Advertisements

Muzaffarpur 28 April : RDS College रामदयालु सिंह महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर में आज बिहार स्टार्टअप नीति 2022 पर जागरूकता कार्यक्रम और विचार चुनौती “प्रतियोगिता” का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन एमआईटी मुजफ्फरपुर के स्टार्टअप सेल द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य छात्रों में स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देना और उद्यमशीलता के प्रति जागरूकता फैलाना था।

RDS College में बिहार स्टार्टअप नीति 2022 पर जागरूकता कार्यक्रम

कार्यक्रम में नोडल ऑफिसर मुजफ्फरपुर की प्रभारी मिस श्रेष्ठा और मनीष कुमार रंजन तथा स्टार्टअप सेल के समन्वयक श्री राकेश कुमार साह ने छात्रों को बिहार स्टार्टअप नीति के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा स्टार्टअप को प्रोत्साहन देने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

RDS College में बिहार स्टार्टअप नीति 2022 पर जागरूकता कार्यक्रम
RDS College में बिहार स्टार्टअप नीति 2022 पर जागरूकता कार्यक्रम

मुख्य अतिथि के तौर पर कॉलेज की प्राचार्य प्रो. डॉ. अनिता सिंह और बीसीए समन्वयक डॉ. जयदीप घोष ने भी छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने नवाचार और उद्यमिता के महत्व पर बल दिया और विद्यार्थियों को अपने विचारों को व्यावसायिक स्वरूप देने के लिए प्रेरित किया।

RDS College में बिहार स्टार्टअप नीति 2022 पर जागरूकता कार्यक्रम

कार्यक्रम के दौरान आयोजित “प्रतियोगिता” विचार चुनौती में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विजेताओं के नाम इस प्रकार रहे:

  • प्रथम स्थान: पायल श्रीवास्तव
  • द्वितीय स्थान: आदित्य आनंद
  • तृतीय स्थान: सादिया प्रवीण
  • चतुर्थ स्थान: रमेश कुमार
  • पंचम स्थान: शहीद आफरीदी

सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित शिक्षकों ने विजेता छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम में छात्र प्रतिनिधि आदित्य राज, प्रिंस कुमार और जावेद हुसैन की सक्रिय सहभागिता भी रही।

बड़ी संख्या में छात्रों और शिक्षकों की भागीदारी से यह कार्यक्रम बेहद सफल रहा और प्रतिभागियों में स्टार्टअप के प्रति नया उत्साह देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *