Headlines

RDS College में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण

SKJ Law College
Advertisements

Muzaffarpur 5 June : RDS College राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कॉलेज परिसर में पचास पेड़ लगाए गए।

RDS College में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण
RDS College में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण

RDS College में विश्व पर्यावरण दिवस

RDS College में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण
RDS College में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ अनिता सिंह ने कहा कि इस वर्ष का विश्व पर्यावरण दिवस अभियान “हमारी भूमि” नारे के तहत भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखा लचीलापन पर केंद्रित है। कॉलेज परिवार के सभी सदस्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और लोगों को उसके महत्व से जागरूक करने हेतु संकल्पित हैं। अगर हमारा पर्यावरण सुरक्षित नहीं होगा तो हमारी सुरक्षा पर भी प्रश्न चिन्ह लग जाएगा। पेड़ लगाने और इसे बचाने के लिए संकल्पित होने की जरूरत है।

SKJ Law College

कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ पयोली ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जरूरी कदम उठाने और लोगों को इसके प्रति जागरूक करने की आवश्यकता है।
पर्यावरण संरक्षण के तहत पक्षियों को बचाना भी जरूरी है। इसके लिए शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्रों के बीच मिट्टी का कप वितरण किया गया ताकि सभी लोग इसे अपनी छत पर पानी भर कर रखें ताकि चिड़ियों की प्यास को बुझाया जा सके।

SKJ Law College

पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रत्ना कुमारी, श्रावणी श्रुति, प्रतीक्षा, रागिनी, एंजेल, प्राची, शांभवी, आलीया, पुरुषोत्तम, आशीष, किसलय, केशव, रवि, दीपिका, अंकित, राजीव, राजा, सत्यम, नीता, जितेंद्र, सिरीजंय वाजपेई, प्रेमलता और सुरुचि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाया।


शिक्षक एवं कर्मचारियों में डॉ संजय कुमार सुमन, डॉ रमेश प्रसाद गुप्ता, डॉ राजीव कुमार, डॉ एमएन रिजवी, डॉ पयोली, डॉ ललित किशोर, डॉ मीनू कुमारी, श्री पंकज भूषण, श्री मनीष कुमार, श्री चंदन कुमार, अशोक कुमार आदि उपस्थित थे।