Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 28 April : RDS College के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित साप्ताहिक संगोष्ठी में “वी द पीपल एंड आवर कॉन्स्टिट्यूशन” पुस्तक पर स्नातक की स्वाति प्रिया और खुशी ने अपने विचार प्रस्तुत किये। अपने प्रस्तुति में उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान भारतीयों का होली टेक्स्ट है। पुस्तक की शुरुआत में भारतीय संविधान के निर्माण के समय तत्कालीन राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक हालात की पड़ताल की गई है।

RDS College Seminar

भारतीय संविधान एक पवित्र ग्रंथ है: स्वाति प्रिया

RDS College
RDS College Seminar


इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ रजनीकांत पांडे ने कहा कि वर्तमान समय में संवैधानिक मूल्यों को आत्मसात करने की जरूरत है। संविधान की उद्देशिका ही हमारे संविधान के बुनियादी मूल्य हैं। यह एक तरह से आधुनिक भारत का विजन और संविधान का मूल विचार है।

Advertisements


प्राचार्य डॉ अनिता सिंह ने कहा कि विभागीय संगोष्ठी से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। राजनीति विज्ञान के छात्र-छात्राओं ने काफी अच्छी प्रस्तुति की है। उन्होंने इस संगोष्ठी के आयोजन के लिए विभागाध्यक्ष रजनीकांत पांडे के प्रति आभार व्यक्त किया। विभाग के शिक्षकों एवं छात्र छात्रों का उत्साहवर्धन किया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता इतिहास विभाग के डॉ ललित किशोर ने किया और इस तरह के संगोष्ठी को छात्र हित मे बताते हुए संविधान की सार्थकता और समाज के लिए आवश्यक बताया।
कार्यक्रम का संचालन स्तनात्कोत्तर प्रथम सेमेस्टर के उदय ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ इला किशोर ने प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में डॉ मीनू कुमारी, डॉ गणेश कुमार शर्मा,और स्नातक तथा स्नातकोत्तर के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.