www.goltoo.in

सीतामढ़ी को हराकर बेतिया ने Hayman Trophy Cricket में उम्मीदों को जारी रखा

April 28, 2024 | by Goltoo

m-2

Muzaffarpur 28 April : सीतामढ़ी को हराकर बेतिया ने Hayman Trophy Cricket में उम्मीदों को जारी रखा

Hayman Trophy Cricket

विश्वजीत और ओम के शानदार अर्धशतक  के आगे विपुल कृष्णा की कोशिश बेकार

हेमन ट्रॉफी अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में हार से उबरने के बाद बेतिया की टीम ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की । रविवार को खेले गए मुकाबले में उसने सीतामढ़ी को 97 रनों से पराजित कर इस सेंटर पर विजेता बनने की होड़ में खुद को शामिल रखा है ।

सीतामढ़ी को हराकर बेतिया ने Hayman Trophy Cricket में उम्मीदों को जारी रखा
सीतामढ़ी को हराकर बेतिया ने Hayman Trophy Cricket में उम्मीदों को जारी रखा

बीसीए के  तत्वावधान में  एन आई सी ए कपरपुरा के  मैदान में  खेले गये मैच में बेतिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर के मैच में सभी विकेट खोकर 327 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जिसमें बेतिया के  ओम कुमार सिंह ने शानदार 84 रन एवं विश्वजीत शुक्ला ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 89 रन  बनाए। इन दोनों के अलावा आदित्य ने 63 अभिषेक ने 17 एवं आयुष ने 12 रन की उपयोगी पारी खेली।

 सीतामढ़ी के तरफ से  प्रियांशु ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके। वहीं रोहित और विपुल कृष्ण को दो दो तथा मुकेश  एवं मृत्युंजय को एक विकेट लेने में सफलता मिली ।

जवाब में खेलने उतरी सीतामढ़ी की पूरी टीम 38 ओवर में सभी विकेट खोकर  230 रन ही बना सकी। सीतामढ़ी के  विपुल कृष्णा ने 94 रन की शानदार एवं आकर्षक पारी खेली वहीं सुंदरम ने उपयोगी 57 रन बनाएं। इन दोनों के अलावा कुणाल ने 18 मुकेश ने 16 एवं प्रफुल्ल ने 11 रन का योगदान दिया ।

 गेंदबाजी में बेतिया की तरफ से हिमांशु ने चार जितेंद्र और ओम कुमार सिंह ने दो दो  व आयुष ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की । गेंद और बल्ले के साथ नायाब प्रदर्शन करने वाले बेतिया टीम के ऑलराउंडर ओम कुमार सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला ।

RELATED POSTS

View all

view all