Headlines

पुरस्कार से बच्चों को बेहतर करने की मिलती है प्रेरणा-डॉ अमिता शर्मा, युवा उत्सव इस्ट जॉन प्रतियोगिता में आरडीएस कॉलेज ने बाजी मारी

Shaheed Diwas
Advertisements

प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि पुरस्कार पाने से छात्रों को बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है। इसके साथ ही खेल और कला छात्रों को अनुशासन में रहने की भी सीख देता है।

Muzaffarpur 29 November : पुरस्कार से बच्चों को बेहतर करने की मिलती है प्रेरणा-डॉ अमिता शर्मा
जिला स्तरीय युवा उत्सव इस्ट जॉन प्रतियोगिता में आरडीएस कॉलेज के छात्र छात्राओं ने बाजी मारी। प्रणव ने तबला में प्रथम पुरस्कार, सुल्तान अली फोटोग्राफी में प्रथम एवं कृष्णा कुमार द्वितीय, क्ले मॉडलिंग में जगमोहन प्रथम पुरस्कार प्राप्त किए। वही सहभागिता सर्टिफिकेट प्राप्त करने वालों में रत्ना,निधि, दिव्य ज्योति, राहुल, सुल्तान अली, गुंजा, सतीश, मीनाक्षी को प्राचार्य द्वारा सम्मानित किया गया।

Shaheed Diwas


प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि पुरस्कार पाने से छात्रों को बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है। इसके साथ ही खेल और कला छात्रों को अनुशासन में रहने की भी सीख देता है। पूरा कॉलेज परिवार इन पुरस्कृत बच्चों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं व्यक्त करता है और उनके उज्जवल भविष्य की भी कामना करता है।


बुस्टा महासचिव डॉ रमेश प्रसाद गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में पुरस्कार का विशेष महत्व होता है जो उनके अंदर इच्छाशक्ति को और मजबूत बनाता है।


मौके पर एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ पयोली, डॉ इंदुधर झा, डॉ राजीव कुमार, डॉ मीनू, डॉ इला, डॉ राजेश कुमार, डॉ कौशल किशोर मिश्रा, डॉ ललित किशोर, डॉ अनुपम एवं छात्र छात्राएं मौजूद थे।

#rdscollege #muzaffarpur #News