Headlines

RDS College में “वर्ल्ड नो टोबैको डे” के अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता

Shaheed Diwas
Advertisements

Muzaffarpur 31 May : RDS College आरडीएस कॉलेज एनएसएस इकाई और एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में “वर्ल्ड नो टोबैको डे” के अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

RDS College में “वर्ल्ड नो टोबैको डे”

प्रदूषण, पर्यावरण और नशा मुक्ति विषय को केंद्र में रखकर छात्र-छात्राओं ने पोस्टर बनाकर समाज को नशा मुक्ति हेतु संदेश देने का काम किया। पोस्टर के माध्यम से बताया कि नशा, गुटखा, सिगरेट आदि हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना खराब है। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ पयोली और एनसीसी पदाधिकारी डॉ जयदीप घोष के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

DS College में "वर्ल्ड नो टोबैको डे"
RDS College में “वर्ल्ड नो टोबैको डे”


प्राचार्य डॉ अनिता सिंह के नेतृत्व में सभी शिक्षक कर्मचारी एवं छात्रों ने नशा मुक्त परिसर बनाने का संकल्प लिया और कभी नशा न लेने का प्रण भी किया।
बेहतर पोस्टर के चयन के लिए सलेक्शन बोर्ड के डॉ जयदीप घोष, डॉ आनंद प्रकाश दुबे, डॉ अनुराधा पाठक, डॉ प्रियंका दिक्षित, डॉ कृतिका वर्मा, डॉ राजीव कुमार और डॉ पयोली ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाया।


पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पूजा कुमारी एवं रवि प्रकाश रमन, द्वितीय स्थान शांभवी श्रेया, तृतीय स्थान आलिया गजल, चतुर्थ स्थान केशव कुमार एवं पंचम स्थान अर्चना कुमारी ने प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ अनिता सिंह ने इन्हें मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
वहीं आलोक, रागिनी, नैंसी, अनुष्का, एंजेल, पूजा, तान्या, ब्यूटी, नाहिदा, नरगिस एवं अनुष्का को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।