Sports
Advertisements

Muzaffarpur 24 April : श्यामल सिन्हा अंडर-16 क्रिकेट में रिशित रत्न के 7 विकेट और नाबाद 54 रन की बदौलत Muzaffarpur ने मधुबनी को 9 विकेट से हराया, लगातार तीसरी जीत दर्ज।

रिशित का तूफान! 7 विकेट और नाबाद 54 रन से Muzaffarpur की धमाकेदार जीत

बिहार क्रिकेट में आज एक ऐसा प्रदर्शन देखने को मिला जिसने पूरे मैदान में सनसनी फैला दी। Muzaffarpur के उभरते सितारे रिशित रत्न ने अपने हरफनमौला खेल से मैच का रुख ही बदल दिया। गेंदबाजी में कहर बरपाते हुए 7 विकेट और फिर बल्लेबाजी में नाबाद 54 रन ठोककर उन्होंने अकेले दम पर मधुबनी को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।

बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित श्यामल सिन्हा (अंडर-16) अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के इस अहम मुकाबले में मुजफ्फरपुर ने मधुबनी को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। यह मुजफ्फरपुर की लगातार तीसरी जीत है, इससे पहले टीम सीतामढ़ी और दरभंगा को भी हराकर पूरे अंक हासिल कर चुकी है।

Advertisements
रिशित का तूफान! 7 विकेट और नाबाद 54 रन से Muzaffarpur की धमाकेदार जीत
रिशित का तूफान! 7 विकेट और नाबाद 54 रन से Muzaffarpur की धमाकेदार जीत

सीतामढ़ी के जानकी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मधुबनी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर के मैच में मात्र 79 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से उत्तम ने 47 रन बनाए, जबकि अनिकेत ने 10 रन जोड़े। बाकी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।

इसके बाद जो हुआ, वह क्रिकेट इतिहास में यादगार बन गया। मुजफ्फरपुर के गेंदबाज रिशित रत्न ने सिर्फ 5.2 ओवर में 1 मेडन के साथ मात्र 7 रन देकर 7 विकेट झटक लिए। उनकी इस घातक गेंदबाजी के सामने मधुबनी के बल्लेबाज पूरी तरह बेबस नजर आए। अयान जकी ने 2 विकेट और अमन ने 1 विकेट लेकर उनका शानदार साथ दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी Muzaffarpur की टीम ने भी कोई देर नहीं लगाई। मात्र 13 ओवर में 1 विकेट खोकर 80 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। बल्लेबाजी में भी रिशित रत्न चमके और नाबाद 54 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर टीम को जीत तक पहुंचाया। अयान ने भी नाबाद 7 रन का योगदान दिया।

मधुबनी की ओर से फरवान को एकमात्र विकेट मिला, लेकिन वह भी टीम को हार से नहीं बचा सका।

अपने इस अविश्वसनीय प्रदर्शन के लिए रिशित रत्न को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। इस जीत के साथ मुजफ्फरपुर की टीम अब टूर्नामेंट में मजबूत दावेदार बनकर उभरी है।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.