Headlines

राजद के बोचहां विधायक अमर पासवान ने क्षेत्र के विकास के लिए कार्यकर्ताओं संग की बैठक

SKJ Law College
Advertisements

Muzaffarpur 17 November : राजद के बोचहां विधायक अमर कुमार पासवान ने नाजिरपुर स्थित आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं संग की बैठक। बैठक में कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याओं और क्षेत्र के विकास पर विधायक का ध्यान आकृष्ट कराया।जर्जर सड़को का निर्माण, विद्यालयों, पीएचसी, आंगनवाड़ी केंद्रों,पीडीएस की स्थिति और संचालन में सुधार आदि विषयों पर चर्चा हुई।

SKJ Law College
SKJ Law College
बोचहां विधायक अमर पासवान ने क्षेत्र के विकास के लिए कार्यकर्ताओं संग की बैठक

प्रखण्ड,अंचल में अधिकारियों की लालफीताशाही,उनकी अनुपस्थिति एवं भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने हेतु विधायक को कदम उठाने की मांग की।मुसहरी पीएचसी में रात्रि में चिकित्सको की अनुपस्थिति का मुद्दा भी उठा। इस पर विधायक अमर कुमार पासवान ने कहा कि इसके सुधार हेतु शीघ्र जनता दरबार का आयोजन होगा.

#amarpaswan #muzaffarpur #bochahan