Headlines

Saran SP गौरव मंगला का तबादला, कुमार आशीष होंगे नए एसपी

Shaheed Diwas
Advertisements

Patna 26 May : Saran SP डॉ. गौरव मंगला के खिलाफ बिहार सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है।

Saran SP का तबादला

Saran SP का तबादला
Saran SP का तबादला

उनकी जगह वर्तमान में रेल एसपी मुजफ्फरपुर कुमार आशीष को सारण का नया एसपी बनाया गया है। गौरव मंगला को अगले आदेश तक तबादला करते हुए पदस्थापना की प्रतीक्षा में बिहार पुलिस मुख्यालय पटना में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

कुमार आशीष 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने मधेपुरा, किशनगंज, नालंदा और मोतिहारी में एसपी के रूप में कार्य किया है। वे जमुई जिले के निवासी हैं और एक कर्मठ एवं ईमानदार छवि के आईपीएस अधिकारी माने जाते हैं। जहां भी वे जाते हैं, अपने कार्यों से लोगों के बीच काफी लोकप्रियता हासिल करते हैं। वे जल्द ही पदभार ग्रहण करेंगे। छपरा हिंसा के बाद राज्य सरकार के रडार पर कई अन्य अधिकारी भी हैं, जिनका भी तबादला होना तय है।