Headlines

सीतामढ़ी में अनियंत्रित कार ने दो वाहन को मारी ठोकर, दो की मौत

SKJ Law College
Advertisements

Sitamarhi 22 October : सीतामढ़ी जिले में एक अनियंत्रित कर चालक दो स्थानों पर दो बाइक में टक्कर मारी। एक स्थान पर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वही दूसरे स्थान पर पति पत्नी की मौत हो गई। घटना बथनाहा थाना क्षेत्र के एनएच 104 बथनाहा चौक के समीप की है। जहां सुरसंड से सीतामढ़ी की ओर तेज रफ्तार से जा रही उजले रंग की कार मारुति स्विफ्ट डिजायर BR 06 A D 7236 से बथनाहा चौक पर पहले एक निजी विद्यालय की शिक्षिका बथनाहा थाना क्षेत्र के सोनमा गांव निवासी सुरेंद्र सिंह की पुत्री बिंदी को ठोकर मार दिया।

SKJ Law College


ठोकर लगने के बाद वह भागने लगा। इसी क्रम में पंथपाकर चौक के समीप एक बाइक सवार दंपती को ठोकर मार दी। जिससे दोनो की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक अधिवक्ता अमरेश मिश्र और उनकी पत्नी खैरवी मध्य विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका नीतू कुमारी दोनो घर जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ है।

दरअसल, अधिवक्ता शहर के राजोपट्टी में किराए के मकान में रहते थे। पर्व को लेकर वह अपने घर सुरसंड थाना क्षेत्र के बिस्पट्टी जा रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित कार चालक ने उक्त घटना को अंजाम दिया है। मौके पर ही अधिवक्ता की मौत हो गई। वही गंभीर स्थिति में उनके पत्नी शिक्षिका को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

चिकित्सको ने बताया की काफी देर हो गया था और काफी चोट भी आई थी। जिसे बचा पाना संभव नहीं था। घटना के बाद से कार चालक गाड़ी छोड़कर फरार है। वही सूचना पर स्थानीय बथनाहा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

शिक्षिका के निधन पर जिला शिक्षा पदाधिकारी अवधेश प्रसाद सिंह एवं पीएम पोषण योजना के डीपीओ संजय कुमार देव कन्हैया, मदरसा रहमानिया मेहसौल के पूर्व अध्यक्ष मो अरमान अली, रामबाबू ठाकुर (जिला वरीय उपाध्यक्ष) मो. कमरुद्दीन नदाफ (प्रखंड सचिव – बथनाहा) शिक्षिका नुसरत खातून, ने गहरा दुःख प्रकट किया है।

#sitamarhi #accident #news