Headlines

Siwan News : सिवान के मंदिर में भगदड़ से तीन की मौत

Shaheed Diwas
Advertisements

सिवान के मंदिर में भगदड़ मचने से 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई सिवान के शिशवन में महेंद्र नाथ मंदिर में अचानक मची भगदड़ से 3 लोग दबकर मर गए.

Siwan 18 July : पवित्र सोमवार का दिन बना हादसों का दिन .मंदिर में भगदड़ से तीन की मौत. श्रावणी मेले की शुरुआत के साथ पहली सोमवारी को दुखद घटनाओं के समाचार मिल रहे हैं. सिवान के मंदिर में भगदड़ मचने से 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई सिवान के शिशवन में महेंद्र नाथ मंदिर में अचानक मची भगदड़ से 3 लोग दबकर मर गए.

दो महिलाओं की मौत दबकर हो गई. तीन लोगों की मौत दबकर दम घुटने से हो गई .इसमें दो महिलाएं और एक युवक के शामिल हैं .युवक की पहचान निकेश कुमार देवरिया उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है.

Shaheed Diwas


भगदड़ मचने के बाद कुछ लोग तालाब में कूद गए जिससे एक युवक डूब कर मर गया. मंदिर के दरवाजे 2 घंटे पहले खोल दिए गए. जिस कारण भगदड़ मच गई. मंदिर के अंदर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया था. अधिक भीड़ इकट्ठे होने की आशंका को लेकर पुलिस प्रशासन चौकन्ना नहीं थी. जिस कारण यह भगदड़ मची पुलिस ने अचानक लाठीचार्ज किया और इसके बाद भगदड़ मच गई. मरने वाले महिलाओं की पहचान कर ली गई है.

Shaheed Diwas

मरने वाले महिला की पहचान जीरादेई के दिलीप बैठा की 50 वर्षीय पत्नी सुहागवती देवी और हुसैनगंज के प्रतापपुर की मुस्ताक चौधरी की 55 वर्षीय पत्नी लीलावती देवी के रूप में हुई है. भगदड़ मचने की घटना लगभग सुबह लगभग 3:00 बजे की है घटना के बाद के मंदिर में स्थिति सामान्य है.

रोहतास के गुप्ता धाम चेनारी में दम घुटने की वजह से गृह रक्षा वाहिनी के एक जवान की मौत हो गई.